फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vinayak receives a scholarship worth

Mirzapur News: लंदन में पीएचडी के लिए विनायक को 1.20 करोड़ की छात्रवृत्ति

Mon, 14 Sep 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Vinayak receives a scholarship worth
भरुहना ​स्थित एक रेस्टोरेंट में विनायक विवेक सोनकर को सम्मानित करते सोनकर फाउंडेशन के लोग।-सोशल
मिर्जापुर। उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन और कठिन परिश्रम के दम पर लंदन स्थित किंग्सटन विश्वविद्यालय में पीएचडी इन लॉ में प्रवेश पाने वाले विनायक विवेक सोनकर का रविवार को सोनकर फाउंडेशन की ओर से सम्मान किया गया। फाउंडेशन ने स्मृति चिह्न भेंटकर उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विनायक को विश्वविद्यालय की ओर से शोध के लिए 1.20 करोड़ रुपये का स्कॉलरशिप मिला है। वह अगले तीन वर्षों तक लंदन में रहकर कानून के क्षेत्र में शोध करेंगे। उनकी इस उपलब्धि को समाज के लिए गौरव और युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया। लंदन रवाना होने से पूर्व भरुहना स्थित ननिहाल पहुंचे विनायक का रेस्टोरेंट में में स्वागत किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल सोनकर ने कहा कि युवाओं की ऐसी उपलब्धियां समाज के अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा और शोध के लिए प्रेरित करती हैं। इस दौरान पीसीएस अधिकारी श्याम सोनकर, राजू सोनकर, कमलेश सोनकर, रामू सोनकर एडवोकेट, बच्चे लाल सोनकर, श्यामू सोनकर, रोहित सोनकर, इं. शेखर सोनकर, रामविलास सोनकर, महेंद्र सोनकर, दीपक सोनकर, विनोद कुमार सोनकर, राधेश्याम सोनकर, विलास सोनकर समेत फाउंडेशन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed