फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhyachal: Pathways will be built on four routes, sheds will be installed

विंध्याचल : चार मार्गों पर बनेगे पाथवे, लगेंगे शेड

Sat, 07 Jun 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Vindhyachal: Pathways will be built on four routes, sheds will be installed
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में विंध्य तीर्थ विकास परिषद की बैठक हुई। इसमें समिति के सदस्यों ने विंध्याचल में पुराने वीआईपी, न्यू वीआईपी, कोतवाली मार्ग और पक्का घाट मार्ग पर पाथवे का निर्माण कराने के साथ शेड लगाने को स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि चारों प्रमुख मार्गो व पाथ-वे पर किए गए अतिक्रमण को नगर मजिस्ट्रेट व पुलिस प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर हटाएं। साथ ही मंदिर परिसर में स्थापित किए जाने वाले विग्रहों को स्थापित करने के लिए पारम्परिक व वास्तु शास्त्र के अनुसार स्थान चिन्हित करते हुए स्थापित करने को कहा। आनलाइन दान के लिए अलग से बैंक में खाता खोलने, कारीडोर परिसर व मन्दिर के लिए दो जनरेटर की व्यवस्था करने पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था व विभागों से कहा कि यह सभी कार्य शारदीय नवरात्र के पूर्व प्रत्येक दशा में पूर्ण करा दिया जाए। इसके साथ ही बैठक में अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे कार्य जो पूर्ण बताए जा रहे हैं। उन कार्यो का शत प्रतिशत पूर्णता प्रमाण पत्र संबंधित कार्यदायी संस्थाएं दो दिवस के अन्दर उपलब्ध कराएं तथा हैंडओवर की कार्रवाई करें। बैठक में एडीएम अजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी भू- राजस्व देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय, अध्यक्ष विंध्य पंडा समाज पंकज द्विवेदी, मंत्री भानु पाठक, अनुज पाण्डेय, गुंजन मिश्रा, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed