फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhyachal fair area will be plastic free

Mirzapur News: विंध्याचल मेला क्षेत्र होगा प्लास्टिक मुक्त

Tue, 06 May 2025 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Vindhyachal fair area will be plastic free
विंध्याचल मेला क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित की जाएगी। इसकी तीन इकाईयां स्थापित होंगी। वहीं, पहाड़ी ब्लॉक के भरपुरा में यूनिट के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। विंध्याचल मेला क्षेत्र में नवरात्र में जब श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती है तो प्लास्टिक का उपयोग बढ़ जाता है। इसकी रोकथाम के लिए विंध्याचल के पास छानबे विकास खंड के गोपालपुर में एक यूनिट लगाई जाएगी। नारियल के अवशेष को निस्तारित करने की व्यवस्था होगी। इसके अतिरिक्त एक अन्य यूनिट नगर पालिका क्षेत्र के बसही तथा एक अन्य यूनिट सीखड़ विकास खंड के गौरैया में लगाई जाएगी। प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत प्रथम चरण में प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट लगाने के लिए भरपुरा में यूनिट निर्माण के लिए टेंडर हो चुका है। द्वितीय चरण में तीन ग्राम पंचायत बसही, गोपालपुर, गौरैया में धनराशि प्राप्त होते ही प्लास्टिक मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना होगी। योजना के तहत गंगा किनारे की समस्त पंचायत को प्लास्टिक मुक्त बनाया जाएगा। डीपीआरओ संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन


प्रतिदिन निकलता है 3. 5 टन प्लास्टिक
मिर्जापुर। शहर में प्रतिदिन 3.5 टन प्लास्टिक कूड़ा के रूप में निकलता है। इसमें पांच प्रतिशत प्लास्टिक की बोतलें व अन्य चीजें होती हैं। विंध्याचल भी नगर पालिका मिर्जापुर का एक वार्ड है। प्लास्टिक निस्तारण के लिए पहले से ही एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फेसेलिटी ) केंद्र चल रहे हैं। इस यूनिट के लगने से विंध्याचल को प्लास्टिक मुक्त किया जा सकेगा।
विज्ञापन


9. 75 लाख रुपये का हुआ टेंडर
पड़री। भरपुरा में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत 9.75 लाख रुपये का टेंडर हो गया है। अब मशीन को स्थापित करने की तैयारी हो रही है। इस मशीन से प्लास्टिक को रिसाइकिल किया जाएगा। उससे कुछ अन्य चीजें बनाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed