फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhyachal Division wins 31 medals at the state-level swimming competition.

Mirzapur News: प्रदेश स्तरीय तैराकी में विंध्याचल मंडल ने जीते 31 पदक

Wed, 02 Sep 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Vindhyachal Division wins 31 medals at the state-level swimming competition.
प्रदेशीय तैराकी में विंध्याचल मंडल की उपविजेता टीम।-सोशल मीडिया।
अर्चना निषाद ने पांच स्वर्ण जीतकर हासिल किया चैंपियन तैराक का खिताब
विज्ञापन

अदलहाट। वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में मंगलवार को संपन्न प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर बालक-बालिका तैराकी प्रतियोगिता में विंध्याचल मंडल की टीम ने 31 पदक जीतकर उपविजेता का खिताब हासिल किया।

टीम ने 13 स्वर्ण, 13 रजत और छह कांस्य पदक जीते। चुनार के ईश्वरपट्टी गांव निवासी अर्चना निषाद ने अपने सभी इवेंट में पांच स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश की चैंपियन तैराक बनने का गौरव प्राप्त किया। आदित्य साहनी ने तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर मंडल का नाम रोशन किया। टीम के मैनेजर उमेश कुमार और कोच बलवंत निषाद ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। जिला संघ के अध्यक्ष कैलाश नाथ व राम विलास ने टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed