फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhyachal Division defeated Chitrakoot and Saharanpur in football.

Mirzapur News: फुटबॉल में विंध्याचल मंडल ने चित्रकूट, सहारनपुर को हराया

Tue, 01 Sep 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Vindhyachal Division defeated Chitrakoot and Saharanpur in football.
चुनार राजकीय महाविद्यालय में कबड्डी प्रतियोगिता की विजेता टीम मेडल के साथ। सोशल मीडिया।
बालिका अंडर-19 टीम का गोरखपुर के साथ मुकाबला 1-1 से ड्रा रहा।
विज्ञापन

अदलहाट। बलिया जिले के वीर लोरिक स्टेडियम में चल रही 70वीं प्रदेशीय विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन विंध्याचल मंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 बालक टीम ने चित्रकूट मंडल को 3-0 से हराया, जबकि अंडर-17 बालक टीम ने सहारनपुर को 5-0 से करारी शिकस्त दी। हालांकि बालिका अंडर-19 टीम का गोरखपुर के साथ मुकाबला 1-1 से ड्रा रहा।

अंडर-17 के मुकाबले में बृजेश यादव और अमन पटेल ने दो-दो गोल किए, जबकि उज्ज्वल कुमार भारतीय ने एक गोल दागा। खिलाड़ियों के पावर, कर्व और चिप शॉट्स ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। बालिका अंडर-19 टीम ने इससे पहले बस्ती मंडल को 3-0 से हराया था। टीम मैनेजर और कोचों ने खिलाड़ियों का मनोबल बनाए रखने के लिए ध्यान का अभ्यास भी कराया।मंडलीय क्रीड़ा सचिव राजवन सिंह ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed