फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vindhyachal Dham: Buses are not coming to Vindhyachal Depot, devotees are getting worried on their return journey.

Vindhyachal Dham:विंध्याचल डिपो नहीं आ रहीं बसें, वापसी में श्रद्धालु हो रहे परेशान

Tue, 21 May 2024 05:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Vindhyachal Dham: Buses are not coming to Vindhyachal Depot, devotees are getting worried on their return journey.
मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए रोजाना हजारों श्रद्धालु बस में सफर तय कर पहुंच रहे हैं। लेकिन वापसी के लिए विंध्याचल डिपो तक राजधानी सहित अन्य जनपदों की बसें नहीं पहुंच रही हैं। बस पकड़ने के लिए श्रद्धालुओं को एक किलोमीटर दूर मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर अटल चौराहा जाना पड़ रहा है। इससे श्रद्धालुओं को काफी असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

विंध्याचल डिपो में चैत्र और शारदीय नवरात्र मेला के दौरान बसों की सुविधाएं प्राप्त होती है। मेला समाप्त होते ही डिपो से सुविधाएं हटा दी जाती हैं। जबकि आम दिनों में भी मां विंध्वासिनी के दर्शन के लिए दूरदराज से हजारों की संख्या में दर्शनाथी पहुंचते हैं। मां विंध्यवासिनी का दर्शन कर गंतव्य दिशा में जाने के लिए विंध्याचल डिपो पहुंचकर श्रद्धालुओं को बस के लिए भटकना पड़ता है। रात में प्रयागराज की बसें डिपो में न आकर अटल चौराहा पर ही श्रद्धालुओं को बस से उतार कर मुख्यालय के लिए प्रस्थान कर जाती हैं। तीर्थयात्रियों के मजबूरी का फायदा ऑटो चालक उठा रहे हैं। मात्र एक किलोमीटर दूरी की ऑटो चालक मोटी रकम वसूल करते हैं। जिससे श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed