फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   vindhyachal corridor home minister Amit Shah lay foundation and target opposition parties akhilesh yadav mayawati said BJP is not afraid of vote bank politics

मिर्जापुरः गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्षियों पर चलाया सियासी तीर, कहा- भाजपा वोट बैंक की राजनीति से नहीं डरती

Mon, 02 Aug 2021 12:22 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 02 Aug 2021 12:22 AM IST
सार

विंध्य कॉरिडोर का शिलान्यास और रोप-वे का उद्घाटन करने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव और मायावती को निशाने पर रखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की। 

विज्ञापन
vindhyachal corridor home minister Amit Shah lay foundation and target opposition parties akhilesh yadav mayawati said BJP is not afraid of vote bank politics
मिर्जापुर: जनसभा को संबोधित करते गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने पूरे प्रदेश के विकास पर एक सिरे से सरकार की उपलब्धियां गिनानीं शुरू की तो विपक्षी दलों और अखिलेश- मायावती तक को उन्होंने कठघरे में खड़ा कर सियासी तीर चलाए। अमित शाह ने मंच से कहा- क्यों राममंदिर नहीं बना, ब्रज का विकास क्यों नहीं हुआ, चित्रकूट धाम में भगवान श्रीराम ने 11 साल से ज्यादा बिताए उसका भी विकास नहीं हुआ, क्यों मां विंध्यवासिनी का कॉरिडोर नहीं बनाया गया। क्योंकि आप वोट बैंक की राजनीति से डरते थे, लेकिन भाजपा वोट बैंक की राजनीति से नहीं डरती। रविवार को मिर्जापुर के जीआईसी ग्राउंड में आयोजित जनसभा में गृह मंत्री पूरे रौब में दिखे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने नीट व मेडिकल की प्रवेश की सीटों के अंदर ओबीसी को 27 प्रतिशत, गरीब के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा की है। जबकि राष्ट्रीय पार्टियां ओबीसी के मतदाताओं, पिछड़ों का वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करती रहीं, उनके कल्याण के बारे में नहीं सोचा। अब मोदी सरकार अन्य जातियों के बच्चों के आरक्षण के बारे में भी विचार कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अखिलेश व बुआ 15 साल का हिसाब लाओ। जितना काम आपने किया होगा उससे कहीं ज्यादा योगी सरकार में चार साल में हो गया। गृहमंत्री ने कहा कि मिर्जापुर, चंदौली, सोनभद्र नक्सल मुक्त हो गए हैं। 1574 करोड़ की माफियाओं की संपत्ति जब्त हुई। उन्होंने वर्ष 2022 में योगी सरकार के लिए जनता का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन करने के बाद विंध्य कॉरिडोर के शिलान्यास का भूमि पूजन किया। इसके बाद कॉरिडोर के मॉडल के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। बाद में जनसभा स्थल पर विंध्य कॉरिडोर के 128 करोड़ की लागत वाले प्रथम फेज का शिलान्यास व 16 करोड़ की लागत वाले दो रोपवे का लोकार्पण किया। 

योगी सरकार की जमकर तारीफ

गृहमंत्री अमित शाह ने  कहा कि मेक इन इंडिया का सबसे ज्यादा फायदा यूपी को हुआ है। प्रदेश में साढ़े तीन लाख करोड़ के निवेश का काम जमीन पर उतरा है। क्योंकि प्रदेश को माफिया, दंगा मुक्त करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। उन्होंने जनसभा के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि 18 वर्ष के ऊपर आयु के लोगों को मुफ्त टीका दिया जा रहा है। प्रति व्यक्ति मुफ्त अनाज देने का काम मोदी सरकार कर रही है।

कहा कि चुनावी घोषणा पत्र के एक एक वादे को पूरा करने का काम योगी सरकार ने किया। पांच लाख पचास हजार 270 करोड़ का बजट, लगभग एक ट्रिलियन का बजट योगी सरकार ने बनाया है। जनता से आह्वान किया कि आपका आशीर्वाद मिला तो मोदी के पांच ट्रिलियन व योगी के ट्रिलियन के लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि देश में सक्रिय 44 योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश नंबर वन है। कोरोना के दौरान प्रदेश की 22 करोड़ की आबादी जो कि यूरोप से भी ज्यादा है, सीएम योगी की मेहनत से कोरोना मुक्त करने का काम किया।

उन्होंने वैक्सिनेशन, जांच, बेड, आक्सीजन इत्यादि के प्रयासों की भी तारीफ की। अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार ने 23 लाख करोड़ रुपये का हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर घोषित किया है, इसका सबसे बड़ा फायदा यूपी को होने वाला है। उन्होंने प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेस, एयरपोर्ट, हवाईपट्टी, सड़क चौड़ीकरण सहित इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। 

जब यूपी आता हूं लगता है अपने घर आया हूं: अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि कोरोना के चलते बहुत दिनों के बाद उत्तर प्रदेश में आना हुआ। जब भी यूपी आते हूं ऐसा लगता है कि अपने घर में आया हूं। उत्तर प्रदेश का ही यश है कि 2014 में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। प्रदेश में 2017 में योगी सरकार बनी और केंद्र में 2019 में पूर्ण बहुमत के साथ मोदी सरकार बनी।

पीएम मोदी जी जानते हैं कि यूपी की अपेक्षा क्या है, कैसे आगे बढ़ाना है। उन्होंने जन समूह की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप ही थे जो पूर्ण बहुमत दिए। आशा व्यक्त की कि 2022 में भी जनता जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त होगा। जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में रामलला के मंदिर के लिये यहां की जनता ने प्रदर्शन किया- धरना दिया और गोलियां भी खाईं। आज उसी का परिणाम है कि भव्य राम मंदिर साकार हो रहा हैं।

उन्होंने सूबे के सीएम योग आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि  अपने जीवन में कई कुंभ देखे, लेकिन 2019 के कुंभ व्यवस्था और कहीं नहीं देखी। इस कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अब योगी सरकार ने भव्य विश्वनाथ धाम के सपने को साकार किया है। कहा कि धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को हमेशा उपेक्षित रखा गया। लेकिन योगी सरकार बनते ही अयोध्या में राम मंदिर, चित्रकूट, श्रृंगवेरपुर, नैमीशरायण, बृजधाम सहित के साथ ही विंध्य कॉरिडोर का शिलान्यास हो चुका है।

कहा कि मां विंध्यवासिनी मंदिर में चारो वेदों को वास है। इसलिये इसका महत्व और बढ़ जाता हैं। उन्होंने कहा कि भव्य एवं दिव्य कॉरिडोर बनने से भक्तों को 50 फीट चौड़ी सुविधाजनक यात्रा परिक्रमा पथ एवं प्रमुख 4 मार्गों के चौड़ीकरण से दर्शन में सुविधा होगी। अष्टभुजा एवं काली खोह पर रोप-वे के कारण आराम से दर्शन कर सकेंगे। कहा कि किसी श्रवण को कांवर की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 
 

गृहमंत्री ने देश का भूगोल ही बदल दिया : अनुप्रिया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री एवं सांसद अनुप्रिया पटेल ने गृहमंत्री अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते हुए कहा कि गृहमंत्री ने भारत के इतिहास के साथ-साथ भूगोल को बदल दिया। गृहमंत्री बनने के बाद  भारत की सीमा को सुरक्षित करने के लिए कार्य किया। अटल टनल इसका जीता जागता उदाहरण है। 

उन्होंने पांच अगस्त को अन्न महोत्सव के आयोजन की घोषणा की जिसमें एक करोड़ लोगों को नि:शुल्क खाद्यान्न दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देशन में भारत बदल रहा है। वहीं योगी आदित्यनाथ का स्नेह जनपद को मिलता रहा है। कई बार जिले में आए। यह दिन स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा।

कॉरिडोर निर्माण से दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ेगी। उन्होंने मेडिकल परीक्षा में पिछड़ा वर्ग के 27 प्रतिशत कोटा को आरक्षित करने का निर्णय करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। साथ ही प्रतापगढ़ मेडिकल कालेज का नाम करण डा. सोनेलाल पटेल के नाम पर करने के लिए सीएम के प्रति आभार जताया। उन्होंने विंध्य विश्वविद्यालय की भी मांग की।

सीएम योगी बोले- पिछली सरकार ने जो थोपा, उसे निष्कर्ष तक पहुंचाया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गृहमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि मां प्रधानमंत्री व गृहमंत्री को इतनी ताकत दें कि वह सबका साथ सबका विश्वास के साथ काम करें। दोनों ने सभी मुद्दे जिसे पिछली सरकार ने थोपा था, उसे निष्कर्ष तक पहुंचाया।  सीएम ने कहा कि पांच अगस्त को सर्जिकल स्ट्राइक व अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के लिए जाना जाता है, तो सैकड़ों वर्ष गुलामी में रही अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए जाना जाता है।

जिन सरकारों ने आतंकवाद को थोपा उसी आतंकवाद को समाप्त किया गया। सीएम ने कहा कि नेतृत्व यशस्वी होता है तो दूसरों के लिए सोचता है यदि भ्रष्ट होता है तो बेईमान, लाचार होता है तो अपने व परिवार के लिए सोचता है। पहले केंद्र व राज्य में यही होता था।  उन्होंने कहा कि धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष में यूपी आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में पर्यटन की काफी संभावना है।

संगम में जो योजना चली। उसमें किसी न किसी पर्यटन क्षेत्र के पुननिर्माण का कार्य हो रहा है।काशी को नए कलेवर में ढाला, अयोध्या, चित्रकूट के अलावा मां के धाम में दो काम हुए, कालीखोह व अष्टभुजा में रोपवे बना और विंध्य कॉरिडोर का शिलान्यास हुआ। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश के पर्यटन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ नीलकंठ तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्र देव सिंह, ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल, राज्यसभा सांसद राम सकल, विधायक रत्नाकर मिश्र, राहुल कोल, सुचिश्मिता मौर्य, अनुराग सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed