{"_id":"571142564f1c1b0a174a6dca","slug":"vindhya-became-ayodhya-nagri","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या बन गई विन्ध्य नगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या बन गई विन्ध्य नगरी
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Sat, 16 Apr 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
संगमोहाल से शुक्रवार को निकाली गई श्रीराम की शोभा यात्रा में शामिल भक्त।
- फोटो : mirzapur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विन्ध्य नगरी शुक्रवार की शाम अयोध्या में तब्दील हो गयी थी। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जयघोष करने लगभग पूरा शहर ही शुक्रवार को सड़कों पर उतर आया था। भगवा ध्वज लहराती और जय श्री राम का नारा लगाती युवाओं की टोली श्री राममय हो गई थी।
जगह-जगह सोहर गाए गए और श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में नगर में प्रभु श्रीरामचंद्र जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के संगमोहाल स्थित हनुमान जी के मंदिर से धूमधाम से निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों पर भ्रमण कर पुन: मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई।
श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति की ओर से रामनवमी पर नगर में प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। विहिप के जिला मंत्री व कार्यक्रम संयोजक मनोज दमकल तथा शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष रविशंकर साहू के नेतृत्व में निकाली गई भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल हुए।
विज्ञापन
शोभायात्रा निकलने के पूर्व विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीश जी, विहिप के पूर्व प्रांत संगठन मंत्री व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज श्रीवास्तव, कार्यक्रम संरक्षक विश्वनाथ अग्रवाल, डा. नीरज त्रिपाठी, रामचंद्र शुक्ल, मदन गोपाल सोनी, संतोष गोयल, धीरेंद्र बहादुर सिंह व पालिकाध्यक्ष राजकुमारी खत्री ने संयुक्त रूप से श्रीराम की भव्य आरती की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि अखिल ब्रम्हांड के नायक मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम राष्ट्र के लोकनायक व लोकपालक भी हैं। प्रभु श्रीराम ने दुनिया में सामाजिक समरसता का सबसे बड़ा संदेश दिया है।
प्रभु श्रीरामचंद्र जी की भव्य शोभायात्रा के साथ-साथ कीर्तन मंडली सोहर सहित भजन-कीर्तन करते रामभक्त चल रहे थे।