फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   villegers living in dirt and foul smell in village

गांव में चारो तरफ गंदगी का अंबार, दुर्गंध के बीच रहने को मजबूर ग्रामीण

Tue, 30 Jun 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
villegers living in dirt and foul smell in village
अदलहाट। एक ओर जहां कोरोना महामारी के चलते पूरा देश त्रासदी झेल रहा है, वहीं क्षेत्र में इन दिनों मच्छरों के आतंक के चलते जनता बेहाल हो गई है। गांवों और कस्बों मे फैली गंदगी से मच्छर जनित बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। क्षेत्र के गरौङी, गौरही, भुईलीखास, जफराबाद ,शिवपुर, बभनी, हाजीपुर, खिरौङ़ी, महुआबारी, गोठौरा, इब्राहिमपुर, बङभुईली सहित तमाम गांवों मे साफ सफाई न होने से बस्ती की गलियों में जगह-जगह कूड़े के अंबार लगे हुए हैं।
विज्ञापन

बरसात के चलते उठ रही दुर्गंध के चलते लोगो को पास से गुजरना मुश्किल हो गया है। गांवों व कस्बों में सफाई के लिए सफाई कर्मियों की नियुक्ति तो अवश्य की गई है पर सफाईकर्मी गांवों में कभी देखे ही नहीं जाते हैं। कहीं यदि आते भी है तो ग्राम प्रधान की चौखट पर हाजिरी लगाकर चलता बनते हैं। गांव की सफाई व्यवस्था से उनसे जैसे मतलब ही नहीं। जिन गांवों मे महिला सफाई कर्मी हैं वहां उनके नाम पर उनके पति काम करते हैं। जहां पुरुष नियुक्त हैं वे भी मात्र पद की शोभा बढ़ा रही हैं। कुछ गांवों मे अभी तक सफाईकर्मी की नियुक्ति ही नही हुई है। जिससे गांव की सफाई व्यवस्था बद से बदतर हो गई है।
विज्ञापन

सफाईकर्मी अपने तैनाती स्थल पर न पहुंचकर ब्लाक मुख्यालयों पर हाजिर हो सहायक विकास अधिकारी, पंचायत व ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारियों की गणेश परिक्रमा करते हुए उनके सहायक बने हुए हैं। उनसे अपने मूल पद व दायित्व से जैसे कोई मतलब ही नहीं। ऐसे सफाई कर्मियों की ओर से काम न करने के एवज में ग्राम प्रधान, सचिव व ब्लाक मुख्यालय पर बैठे जिम्मेदारों के लिए एक व्यवस्था रहती है। कमोवेश यही दशा वेतन निकासी के लिए भी प्रधान से लेकर सेकेट्री तथा सहायक विकास अधिकारी तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात के मौसम में कुओं का जल प्रदूषित हो गया है। जल साफ करने के लिए कोई दवा तक नहीं डाली गई हैं। ग्रामीणों में श्याम विहारी सिंह, राज नारायण सिंह, अशोक सिंह, सत्येंद्र सिंह, मुकुट सिंह, राम जी, कल्लू राम, महेश कुमार, जगदंबा सिंह ने गांवों की इस बदहाली की तरफ जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए गांवों में साफ सफाई व दवाओं का छिड़काव कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed