फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Villagers raised the demand for X-ray machine and blood bankVillagers raised the demand for X-ray machine and blood bank

Mirzapur News: ग्रामीणों ने एक्स-रे मशीन, ब्लड बैंक की मांग उठाई

Sat, 31 May 2025 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Villagers raised the demand for X-ray machine and blood bankVillagers raised the demand for X-ray machine and blood bank
हलिया। आकांक्षी ब्लॉक हलिया में शुक्रवार को नमामि गंगे की विशेष सचिव एवं ग्रामीण जल आपूर्ति की संयुक्त प्रबंध निदेशक रेखा सिंह चौहान ने विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान ग्रामीणों ने अस्पताल एक्सरे मशीन, ब्लड बैंक के अलावा सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की। वहीं, पुराने थाने के पास टूटी सड़क देख उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बैठक में विकास, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी विभाग के कर्मचारियों से बिंदुवार जानकारी ली। बैठक के बाद भटवारी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर अन्नप्राशन और गोदभराई के बाद परिसर में दो आम के पौधे रोपे। इसके बाद पीएचसी पर पहुंच कर महिला वार्ड पुरुष वार्ड व इमरजेंसी वार्ड सहित जर्जर भवन का अवलोकन करते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अवधेश कुमार को आवश्यक निर्देश दिया। प्रधान संघ के अध्यक्ष शिव बाबू सेठ ने पीएचसी पर एक्स-रे मशीन व ब्लड बैंक की मांग की। कहा कि 70 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय जाने में गरीब जनता सक्षम नहीं है। इसकी व्यवस्था प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराने की मांग की।
विज्ञापन

अदवा नदी में पुराने थाने के पास पुल के दोनों तरफ टूटी सड़क देख उन्होंने नाराजगी जताई। विशेष सचिव ने बताया कि आकांक्षी ब्लॉक का तीन दिवसीय दौरा किया जा रहा है। बैठक के बाद स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। कहा कुछ भवन हैं अधूरे, जिनका निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा। इस दौरान बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रवेश प्रजापति, एडीओ पंचायत रूपेश श्रीवास्तव, जेई विजय कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
विशेष अभियान चलाकर बनाएं आयुष्मान कार्ड

मिर्जापुर। नोडल अधिकारी नगर विकास विभाग के विशेष सचिव उदय भान त्रिपाठी और प्राविधिक शिक्षा के विशेष सचिव विनोद कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए।


बैठक में जिले के आकांक्षात्मक ब्लॉक हलिया, पटेहरा, सिटी, पहाड़ी और राजगढ़ में जुलाई 2024 और मार्च 2025 की रैकिंग के आधार पर प्रगति की समीक्षा की। नोडल अधिकारी ने स्वास्थ्य व पोषण की स्थिति के साथ ही माध्यमिक शिक्षा, बेसिक शिक्षा में शिक्षको की उपस्थिति व रिक्त पद, एमडीएम आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। आंगनबाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों में शौचालय, पेयजल, बिजली, फर्नीचर के बारे में जानकारी ली। साथ ही ग्राम पंचायतों में डाटा इंट्री आपरेटर, स्वयं सहायता समूह, पोषण पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बैठक में सीडीओ विशाल कुमार, डीडीओ श्रवण कुमार, सीएमओ डॉ. सीएल वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed