फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Villagers raised demand for housing, toilets

Mirzapur News: आवास, शौचालय की ग्रामीणों ने उठाई मांग

Sat, 25 Mar 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Villagers raised demand for housing, toilets
जिले के बारह विकास खंड के चौबिस ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने आवास, शौचालय व राशन कार्ड का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। सिटी, पहाड़ी, कोन, जमालपुर, मझवां, सीखड़, नरायनपुर, राजगढ़, पटेहरा, हलिया, लालगंज, छानबे व कोन विकास खंड के दो-दो ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्राम चौपाल में कुल 150 मामले आए। जिसमें 119 मामलों का निस्तारण अधिकारियों ने मौके पर किया। सिटी ब्लाक क्षेत्र के बरकछा खुर्द में ग्राम प्रधान सुबाष चंद्र की अध्यक्षता में खंड विकास अधिकारी शरद कुमार सिंह ने ग्रामीणों की फरियाद सुनी। चौपाल में ज्यादातर मामले आवास, राशन कार्ड से जुडे रहे। बीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान संघ के सिटी ब्लाक अध्यक्ष जवाहरलाल मौर्य, सचिव अंकित तिवारी, एडीओ एजी चंद्रशेखर शर्मा, एएनएम, आशा, आंगबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रहीं। जिगना, ग्राम पंचायत रामपुर आयोजित चौपाल में रामा देवी ने आवास, शांतीदेवी, बसंती, चम्पा देवी ने शौंचालय की जहां मांग रखी वहीं छोटेलाल व चम्पा देवी ने हैंडपंप मरम्मत कराने की मांग किया। शिवपुर में भी शौंचालय, आवास व पेयजल का मुद्दा ग्रामीणों ने उठाया। ग्रामीणों को चौपाल की जानकारी देर से हुई। जबतक ग्रामीण पहुंचते मौके से अधिकारी और कर्मचारी निकल चुके थे। जमालपुर : स्थानीय विकास खंड के डवक में संयुक्त खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश यादव की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। ग्रामीणो ने आवास, शौचालय, नाली, खड़ंजा, सड़क, राशनकार्ड, पेंशन आदि समस्याएं उठाई। इस मौके पर जगदीश राय, ग़ौरी शंकर, ब्रिजेश सिंह, कल्लू बियार, राजाराम, सुजीत, महेश आदि रहे। हलिया : ग्राम पंचायत मवई कलां व कोठी धौकल गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण करने का आश्वासन दिया। मवईकला गांव निवासी केवला दूधनाथ बारी तथा सुमित्रा ने शादी घर की मांग की। खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार, एडीओ पंचायत रुपेश श्रीवास्तव रहे। सीखड़ : ग्राम पंचायत गोरईया में खंड विकास अधिकारी शिवपूजन भारतीय ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि आनंद शर्मा, ग्राम प्रधान अश्वनी मिश्रा, ग्राम सचिव मुकेश कुमार पांडेय, डा.वी.के.पटेल, एडीओ पंचायत प्रदीप सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed