{"_id":"698e28cbb21b3021e00c7541","slug":"villagers-protest-against-dilapidated-road-say-repairs-havent-been-done-in-20-years-mirzapur-news-c-258-1-svns1001-145400-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बदहाल सड़क पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बोले - 20 वर्षों से नहीं हो सकी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बदहाल सड़क पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बोले - 20 वर्षों से नहीं हो सकी मरम्मत
17 जर्जर मार्ग को लेकर प्रदर्शन करते खालिसपुर के ग्रामीण। संवाद
Link Copied
अतरौलिया। खालिसपुर गांव को जोड़ने वाला करीब दो किलोमीटर लंबा मुख्य संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग से प्राथमिक विद्यालय तक जाता है और गांव के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। खासकर प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव निवासी राजू प्रजापति ने बताया कि बरसात के दिनों में सड़क पर जलभराव हो जाता है। हल्की बारिश में भी सड़क पर फिसलन बढ़ जाती है और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र भारती ने बताया कि लगभग 20 वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को तीन बार प्रार्थना पत्र देकर सड़क मरम्मत की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाए। इस मौके पर अनिल प्रजापति, सचिन, राजू मास्टर, सरवन अग्रहरि, खुशी राम चौहान, सरिता, मोहरा देवी, सभाजीत, राम जोखन, मंसाराम, इंद्रेश, राजेश वर्मा, राममिलन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।