{"_id":"6925c1ba77c59ac3cc09daa3","slug":"villagers-panic-after-seeing-an-eight-foot-crocodile-in-field-in-mirzapur-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: खेत में आठ फीट का मगरमच्छ देख ग्रामीणों के उड़े होश, वन विभाग की टीम ने जलाशय में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: खेत में आठ फीट का मगरमच्छ देख ग्रामीणों के उड़े होश, वन विभाग की टीम ने जलाशय में छोड़ा
Tue, 25 Nov 2025 08:18 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 25 Nov 2025 08:18 PM IST
सार
Mirzapur News: धान के खेत में आठ फीट का मगरमच्छ पहुंचा। इसे देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने मगरमच्छ को जलाशय में छोड़ा।
विज्ञापन
जलाशय में छोड़ा गया मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले में हलिया थाना क्षेत्र के बरी गांव में मंगलवार की सुबह 7 बजे धान के खेत में आठ फीट लंबा मगरमच्छ देखकर ग्रामीणों में दहशत मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़कर अपने साथ ले गए तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
ये है मामला
बरी गांव में कुछ लोग सिवान की तरफ जा रहे थे। अचानक लोगों की निगाह धान के खेत में टहल रहे मगरमच्छ पर पड़ गई। मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीण शोर मचाते हुए भाग खड़े हुए। शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण वन विभाग को सूचना देते हुए लाठी, डंडा के साथ मगरमच्छ को घेर लिया।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंची वन टीम ने ग्रामीणों सहयोग से मगरमच्छ को पकड़कर वन कर्मी अदवा बैराज के गहरे जलाशय में छोड़ दिया। मगरमच्छ के पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। इस दौरान क्षेत्राधिकारी वनाधिकारी अवध नारायण मिश्रा के अलावा शनि सिंह, नीटू शर्मा, राजकुमार, वन रक्षक शिवम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन