फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Village leaders from BDO scuffle

ग्राम प्रधानों ने बीडीओ से की धक्का मुक्की

Wed, 26 Oct 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Wed, 26 Oct 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Village leaders from BDO scuffle
सड़क को जाम करते भाकियू कार्यकर्ता

विज्ञापन
शौचालय में गड़बड़ी पर कार्रवाई की सूचना से नाराज प्रधानों ने मंगलवार को ब्लॉक पर जमकर प्रदर्शन किया और कार्यालय में तालाबंदी की। मामले की जानकारी होने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट राजेंद्र पैंसिया और भावना यादव पहुंची। कार्यालय का ताला खोलवाने को कहा तो प्रधान भड़क गये। जिससे बीडीओ और प्रधानों के बीच कहा सुनी हुई। जिसके बाद प्रधानों ने बीडीओ से धक्का मुक्की की। मामले की जानकारी होने पर एसओ चील्ह मय फोर्स पहुंच तब जाकर मामला शांत हुआ।

विकास खंड कोन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व बीडीओ कोन राजेंद्र पैंसिया ने शौचालयों का निरीक्षण किया, जिसमें शौचालयों के निर्माण में कमियां पाया। उन्होंने संबंधित सेक्रेटरी और प्रधान के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया था। प्रधान पर कार्रवाई की सूचना से नाराज प्रधान मंगलवार को ब्लॉक पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन करने लगे। ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णपति यादव की अध्यक्षता में प्रधानों ने तालाबंदी किया। प्रधानों द्वारा धरना प्रदर्शन करने की जानकारी होने पर प्रभारी बीडीओ और भावना यादव मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


प्रधानों और इनके बीच वार्ता हुई। वार्ता के दौरान गहमा गहमी देखकर वरिष्ठ लेखाका रविंद्र जायसवाल, एडीओ आईएसबी विजयनाथ दूबे, एडीओ कोआपरेटिव अमित कुमार सिंह ने बीच बचाव किया। ब्लॉक पर प्रदार्शन की जानकारी होने पर एसओ राजाराम, एसआई विनोद यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचे। इस दौरान पूर्व प्रमुख शंभू यादव, ग्राम प्रधान नन्हें यादव, शशिमिलन यादव, कृपाशंकर उपाध्याय, खुशियाल चंद्र यादव, जंगबहादुर यादव, सोनू सिंह, सुभाष सिंह, महेश कुमार, वीरेंद्र यादव, आनंद कुमार सिंह, गुलाब आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed