{"_id":"6562ef0644db3ca3360f82d3","slug":"video-viral-cabinet-minister-ashish-patel-got-angry-on-political-question-amid-student-problems-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video Viral: छात्र समस्याओं के बीच राजनीतिक सवाल पर नाराज हुए कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, युवक का फोन छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video Viral: छात्र समस्याओं के बीच राजनीतिक सवाल पर नाराज हुए कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, युवक का फोन छीना
Sun, 26 Nov 2023 12:40 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 26 Nov 2023 12:40 PM IST
सार
मिर्जापुर से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें छात्रों ने कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल से स्कालरशिप और अन्य समस्याओं पर बात की। इसी दौरान एक व्यक्ति राजनीतिक सवाल करने लगा। वीडियो में मंत्री उस युवक पर नाराजगी जाहिर करते हैं। उक्त युवक मोबाइल से पूरे मामले की रिकार्डिंग करता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
नाराज हुए कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल
- फोटो : संवाद
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक पर कैबिनेट मंत्री न केवल नाराज हो रहे हैं बल्कि उसका मोबाइल फोन लेते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि जीडी बिनानी कॉलेज के कुछ छात्र विभिन्न समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल से मिलने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों ने मंत्री से स्कालरशिप और अन्य समस्याओं पर बात की। इसी दौरान एक व्यक्ति राजनीतिक सवाल करने लगा। वीडियो में मंत्री उस युवक पर नाराजगी जाहिर करते हैं। उक्त युवक मोबाइल से पूरे मामले की रिकार्डिंग करता नजर आ रहा है। वे उस युवक को छात्रों से बातचीत के दौरान दखल देने से रोक रहे हैं। फिर भी सवाल जवाब और इन सब की वीडियो रिकार्डिंग को लेकर अचानक मंत्री उस युवक के पास जाते हैं और उसका मोबाइल फोन छीन लेते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
विज्ञापन