फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Video of constable running away goes viral, accused of molesting a drunk woman

Mirzapur News: सिपाही का भागते हुए वीडियो वायरल, नशे में छेड़खानी का आरोप

Fri, 25 Apr 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Video of constable running away goes viral, accused of molesting a drunk woman
मिर्जापुर। विंध्याचल थाने के एक सिपाही का नशे की हालत में भागते हुए थाने की जाकर बैरक में लेट जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो बनाने वाला सिपाही पर नशे में महिलाओं से छेड़खानी और अभद्रता करने का आरोप लगा रहा है। मामले में एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर एएसपी सिटी को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

मामला विंध्याचल के कंतित पुरवा का है। वायरल वीडियो में विंध्याचल थाने में तैनात सिपाही सत्येंद्र नंगे पैर भाग रहा है। एक व्यक्ति वीडियो बनाने हुए कह रहा है कि यह थाने के सिपाही हैं और कंप्यूटर पर बैठते हैं। यहां शराब पीकर हंगामा और महिलाओं से बदतमीजी कर रहे थे। वीडियो को कप्तान साहब को दिखाकर प्रमोशन रोकवाएंगे। सिपाही भागते हुए थाने के अंदर बैरक में जाकर तखते पर लेट गया। वीडियो बनाने वाला थाने के अंदर पहुंच गया था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने सिपाही सत्येंद्र को निलंबित कर दिया है। साथ ही एएसपी सिटी को सौंपी है। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि छेड़खानी नहीं बल्कि शराब पीने का मामला है। साथ में और पुलिसकर्मी थे। उसकी भी जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed