फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Video of child Sudama wandering from door to door due to hunger goes viral, after reaching the police station

Video Viral: तीन दिन से भूखा सुदामा पहुंचा पुलिस चौकी, दारोगा से लिपटकर बोला- बीमार मां भी कई दिनों से है भूखी

Sat, 02 Dec 2023 10:06 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 02 Dec 2023 10:06 AM IST
सार

तीन वर्ष पूर्व पिता नारायण की असामयिक मृत्यु ने सुदामा के सर से पिता का साया छीन लिया। रहने के लिए कच्चा मकान भी गिर गया। सर छुपाने के लिए मां काली मंदिर परिसर में जगह मिली। रही सही कसर उसकी मां किरन की बीमारी ने भी छीन लिया। 

विज्ञापन
Video of child Sudama wandering from door to door due to hunger goes viral, after reaching the police station
भूख से दर-दर भटकते बच्चे सुदामा का वीडियो वायरल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिर्जापुर के अहरौरा में भूख से बिलखते दर-दर भटकते सुदामा की सिसकारियों की गूंज का असर प्रशासन पर भी पड़ा है। मानसिक रूप से बीमार मां और बिलखते सुदामा का आंसू पोछने शुक्रवार को उप जिलाधिकारी चुनार चंद्रभानु सिंह पटिहटा गांव पहुंचे। उसके अच्छे भविष्य की आस बंधाकर प्रशासनिक मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


तीन वर्ष पूर्व पिता नारायण की असामयिक मृत्यु ने सुदामा के सर से पिता का साया छीन लिया। रहने के लिए कच्चा मकान भी गिर गया। सर छुपाने के लिए मां काली मंदिर परिसर में जगह मिली। रही सही कसर उसकी मां किरन की बीमारी ने भी छीन लिया। मानसिक विक्षिप्तता के चलते मां ने भी अपना सुधबुध खो दिया। खाने के भी लाले पड़ गए। कक्षा छह का छात्र सुदामा पढ़ाई छोड़कर मां का पेट पालने के लिए दर-दर भटकत रहा था। तीन दिनों की भूख ने उसे इतना बेचैन कर दिया कि जब सुदामा इमिलिया चट्टी पुलिस चौकी पहुंचा तो चौकी प्रभारी दिलीप गुप्ता उसे भोजन कराया। यह सोशल मीडिया पर खबर तेजी से वायरल हो रहा था। अमर उजाला ने भी इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसका संज्ञान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर शुक्रवार को उप जिलाधिकारी चुनार चंद्रभानु सिंह पटिहटा स्थित सुदामा के घर पहुंचे। सच्चाई का आंकलन करने के बाद एसडीएम ने तत्काल राहत पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री बाल कल्याण योजना के तहत लाभान्वित करने का सुदामा को आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed