फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Victims of fraud caught five suspicious women

ठगी की शिकार महिलाओं ने पांच संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा

Wed, 07 Jul 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Victims of fraud caught five suspicious women
लालगंज। पुराने आभूषणों को बदल कर नए पाने की लालच में लालगंज थाना क्षेत्र के कई गांवों में 20 से ज्यादा महिलाएं ठगी का शिकार हो गईं। बुधवार को मामला तब प्रकाश में आया जब कुछ संदिग्ध महिलाओं को पकड़कर पीड़ित महिलाएं थाने लेकर आईं। पुलिस ने लिखित तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के तिलांव कलंदरपुर गांव निवासी संगीता, सुनीता, प्रीती, मीरादेवी, सुमन, रीता देवी, प्रेमकली, सावित्री, शिवकली, विटना, सुमन, मालती देवी लहंगपुर निवासी बेलादेवी, रीता देवी, चंदादेवी, कुसुम देवी हरदीहा गांव निवासी रिंकी, सरिता लालगंज की गीता, सेमराप्रताप गांव की विभा देवी, गुलाबकली, श्यामकली, बेबी, रामपुर वासिदअली की सबा बेगम, रीता बेगम आदि महिलाएं ठगी की शिकार हुई हैं। सभी महिलाओं ने दी तहरीर में बताया की अज्ञात ठग महिला ने घर पहुंचने पर कहा कि पुराने जेवरात बदल कर नए जेवरात देगी। इसके बदले सिर्फ पारिश्रमिक लिया जाएगा। इस वे झांसे में आ गईं। अपने सोने के लाकेट, मंगल सूत्र, छागल, पायल, पेटी आदि जेवर ठग महिलाओं का दे दिए। तीन दिन बीतने के बाद भी जब गहना लेकर जालसाज महिलाएं नहीं पहुंची तो महिलाओं ने उनकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान तिलांव में कुछ संदिग्ध महिलाएं दिखाई दीं। जिनमें पांच महिलाओं को लेकर पीड़ित महिलाएं थाने पर पहुंच गईं। हालांकि पूछताछ में कुछ विशेष जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस ने महिलाओं से नाम पता पूछ कर उन्हें छोड़ दिया। निरीक्षक हेमंत कुमार सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। ठगी की शिकार महिलाओं की संख्या और बढ़ सकती है। अभी कुछ गांव व पीड़ितों का नाम सामने आया है। वहीं कुछ महिलाएं तो सामने ही नहीं आ रही हैं। घटना के प्रकाश में आने के बाद पीड़ितों की संख्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed