फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   VHP's goal is cow protection and prevention of religious conversion: Milind

गो रक्षा, धर्मांतरण पर रोक है विहिप का लक्ष्य: मिलिंद

Sat, 10 Jan 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
VHP's goal is cow protection and prevention of religious conversion: Milind
नगर के सिविल लाइन ​स्थित सिटी क्लब सभागार में आयोजित विश्व हिंदू परिषद की प्रबुद्ध नागरिक संगोष - फोटो : मृतक रामू ।
मिर्जापुर। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा है कि संगठन की स्थापना केवल राम मंदिर आंदोलन के लिए नहीं, बल्कि हिंदू समाज पर आने वाले संकटों को समाप्त करने के लिए हुई है। शुक्रवार को सिटी क्लब मिर्जापुर में आयोजित विंध्याचल विभाग की प्रबुद्ध नागरिक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गो रक्षा, मतांतरण पर रोक और हिंदू कन्याओं की सुरक्षा संगठन के तीन मुख्य आधार स्तंभ हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और राम जानकी दरबार के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य वक्ता ने मंदिरों की भूमिका पर चर्चा करते हुए कहा कि मंदिरों के माध्यम से सेवा, जनसुविधा, पंचांग और अन्नदान जैसे कार्यों को बढ़ावा मिलना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने पुजारियों के प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए सुझाव दिया कि आरती के बाद पुजारियों के प्रबोधन देने की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने मंदिर में कछुए की उपस्थिति के आध्यात्मिक अर्थ को समझाते हुए कहा कि यह इंद्रिय संयम का प्रतीक है और समाज को भी इसी प्रकार धर्म के आचरण पर ध्यान देना चाहिए। कहा कि महिलाओं को एनीमिया, कुपोषण और कैंसर जैसी गंभीर समस्याओं के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। वर्तमान में लगभग 40 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं। रोजगार के मोर्चे पर संगठन की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने बताया कि विहिप ने इस वर्ष 14 हजार और पिछले वर्ष 11 हजार लोगों को रोजगार से जोड़ा है। उन्होंने संगठन की वैश्विक और राष्ट्रीय सक्रियता का विवरण भी दिया।
विज्ञापन

अध्यक्षता जगजीत डंग व संचालन प्रांत सत्संग प्रमुख महेश ने किया। बैठक के दौरान प्रांत संगठन मंत्री नितिन, प्रांत उपाध्यक्ष विद्याभूषण, विभाग पालक सुरेश अग्रवाल, नगर विधायक रत्नाकर् मिश्र, मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य, नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, पूर्व प्रान्त संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव, पूर्व चेयरमैन मनोज जायसवाल व अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed