फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Verify PM Kisan Samman Nidhi with Facial KYC app

Mirzapur News: फेशियल केवाईसी एप से करें पीएम किसान सम्मान निधि का सत्यापन

Sun, 04 Jun 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Verify PM Kisan Samman Nidhi with Facial KYC app
लालगंज। उप निदेशक कृषि अशोक कुमार उपाध्याय ने शनिवार को लालगंज स्थित कृषि भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों का सत्यापन फेशियल केवाईसी एप के माध्यम से करें। उन्होंने कर्मचारियों को आगाह किया कि लापरवाही की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों से बीज भंडार उपलब्ध धान के बीज की जानकारी ली। वहां उपस्थित किसानों को उन्होंने बताया कि वैज्ञानिक तरीके से खेती करें। कृषि केंद्र पर नए बीज की उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जिले में चार लाख किसान पंजीकृत हैं। इनमें से एक लाख किसानों का केवाईसी बकाया है। इसके लिए टाइप करके किसानों की केवाईसी की जा रही है। उन्होंने किसानों को श्रीअन्न के बारे में जानकारी दी। कहा कि मोटे अनाज के सेवन से शरीर को फायदा होता है। इसके लिए सरकार बीजों पर छूट दे रही है। इनमें से किसान सावां, कोदो, ज्वार, बाजरा आदि की खेती करके लाभ को ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि कम बरसात में होने वाली फसलों के बीज कृषि भवन में उपलब्ध हैं। विभाग के कर्मचारियों से जानकारी लेकर किसान कम वर्षा वाले क्षेत्रों में खेती कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि धान से निकलने वाले में चमक लाने के लिए किसान जिप्सम का प्रयोग जरूर कर सकते हैं। जिप्सम पर 75 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उनके साथ जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति, भूमि संरक्षण अधिकारी पवन सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed