फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vehicles challaned at illegal stands

अवैध स्टैंड पर वाहनों का किया चालान

Wed, 08 Jun 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Vehicles challaned at illegal stands
शहर में कुछ दिन पहले अवैध वाहन स्टैंड पर कार्रवाई की गई थी, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से वाहन स्टैंड का संचालन शुरू हो गया। अमर उजाला में अवैध स्टैंड का फिर से संचालन करने की खबर छपने पर मंगलवार को अवैध स्टैंडों के खिलाफ अभियान चला। नगर मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने शहर और कटरा क्षेत्र में चल रहे अवैध वाहन स्टैंड के वाहनों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

सीएम के निर्देश के बाद कुछ दिन पहले सड़क किनारे चल रहे अवैध वाहन स्टैंड के खिलाफ 48 घंटे में कार्रवाई की जाए। जिसके बाद नगर, कटरा और विंध्याचल समेत जिले के अन्य स्थानों पर चलने वाले वाहन स्टैंड को हटाया गया। कुछ दिन तक तो मामला कार्रवाई का असर रहा, पर इसके बाद फिर से अवैध वाहन स्टैैंडों का संचालन शुरू हो गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के घोड़े शहीद के पास और कटरा कोतवाली क्षेत्र के रोडवेज के पास अवैध स्टैंड का संचालन शुरु हो गया। दरअसल अवैध स्टैंड संचालन का एक कारण यह भी है कि प्रशासन स्थायी स्टैंड के लिए कार्य नहीं कर रहा है। यात्रियों को ले जाने के लिए चोरी-छिपे स्टैंडों का संचालन हो रहा है। अमर उजाला के पेज नंबर तीन पर फिर चलने लगे अवैध वाहन स्टैंड शीर्षक खबर छपने का असर रहा कि नगर मजिस्ट्रेट विनय सिंह, सीओ सिटी प्रभात सिंह, शहर कोतवाल अरविंद मिश्र मंगलवार की दोपहर घोड़े शहीद पहुंचे। वहां पर दो ऑटो को पकड़ा। कटरा कोतवाली पुलिस ने रोडवेज से 10 ऑटो को पकड़ा। सीओ सिटी प्रभात राय ने बताया कि अवैध स्टैंड से संचालित वाहनों का चालान किया गया है। नगर मजिस्ट्रेट विनय सिंह ने कहा कि समाधान के लिए ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed