{"_id":"66503998e0103534520d9810","slug":"vehicle-crushed-the-bike-in-mirzapur-two-died-and-two-injured-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, दो की मौत, दो घायल; बरात से घर लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंदा, दो की मौत, दो घायल; बरात से घर लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा
Fri, 24 May 2024 12:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 24 May 2024 12:24 PM IST
सार
Mirzapur News: दोनों युवकों की मौत के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हलिया थाना क्षेत्र का है मामला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरात से घर लौटते समय हलिया थाना क्षेत्र के गुर्गी गांव में बीती रात अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। घायल का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
हलिया थाना क्षेत्र के हरिजन बस्ती निवासी संतोष कुमार (40) व श्रवण कुमार (24) पुत्र हिंचलाल, शुभम कुमार (15) पुत्र अशोक और आशीष कुमार (13) पुत्र संतोष कुमार बाइक पर सवार होकर ग्राम सिलहटा एक बरात में शामिल होने गए थे। देर रात दो बजे बरात से घर लौट रहे थे। गुर्गी गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई, जिससे संतोष व शुभम की मौके पर मौत हो गई। श्रवण व आशीष घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना प्रभारी हलिया पुलिस मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन