{"_id":"6001dd958ebc3e31f65e3e0f","slug":"vaccine-sent-to-centers-vaccination-will-be-done-today-mirzapur-news-vns569352367","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शुरु होगा टीकाकरण: सेंटरों पर भेजी गई कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शुरु होगा टीकाकरण: सेंटरों पर भेजी गई कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
वैक्सीन वैन को हरीझंडी देकर रवाना करते उर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल।
- फोटो : MIRZAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जिले के चार केंद्रों पर शुक्रवार को कोरोना की वैक्सीन भेज दी गई। सीएमओ कार्यालय के परिसर में उर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर पटेल ने हरी झंडी दिखाकर वैक्सीन वैन को रवाना किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. प्रभुदयाल गुप्ता ने पूजन किया। शनिवार को सवा दस बजे से केंद्रों पर टीकाकरण शुरू होगा। प्रथम चरण में 10 हजार 125 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा।
इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि पहले फेज में सिर्फ स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाना है। पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराई जा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को टीकाकरण का शुभारंभ करेंगे। इसी दौरान जिले के चार केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। मंडलीय चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजगढ़ केंद्र पर टीकाकरण होगा। इन केन्द्रों पर कोरोना वैक्सीन को पहुंचा दिया गया है। एक केंद्र पर सिर्फ 100 लोगों का ही टीकाकरण होगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाक्टर नीलेश श्रीवास्तव ने बताया कि टीका लगने के पूर्व विभाग की ओर से चिह्नित लोगों के मोबाइल पर मेसेज भेजकर बताया जाएगा कि उसे टीका किस केंद्र पर लगेगा। इस दौरान कोरोना के नोडल डॉ. अजय कुमार, एसीएमओ डॉ. निलेश श्रीवास्तव, डॉ. अरुन वर्मा, गणेश पांडेय, मायाशंकर मिश्रा, दीपक वर्मा आदि रहे। पहले चरण में जिन स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगना है उनमें डाक्टर से लेकर सफाईकर्मी तक शामिल हैं। अस्पताल में काम करने वाले डाक्टर, आशा, एएनएम, सफाईकर्मी को मैसेज करके बुलाया जाएगा।
राजगढ़ : स्थानीय सीएचसी पर शुक्रवार को कोरोना वैक्सीन पहुंची। कोरोना वैक्सीन की 11 वायल की 110 डोज पहुंची है। सीएचसी प्रभारी डॉ. डीके सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम की देखरेख में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
टीकाकरण में सहयोग करेगा आईएमए
मिर्जापुर। कोरोना वैक्सीन को लेकर आईएमए के डाक्टर और सदस्य लोगों को जागरूक करेंगे। आईएमए ने टीकाकरण निर्माण में भारतीय वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल होने का फैसला किया है। आईएमए के जिला सचिव डॉ. एसएन पाठक ने बताया कि एसोसिएशन ने देश भर में 1800 स्थानीय शाखाओं में साढ़े तीन लाख सदस्यों से भारतीय टीका लगवाने की अपील की है। बताया कि वैक्सीन सुरक्षित और प्रभावकारी है। अईएमए के सदस्य टीका लगवाकर लोगों को जागरूक करेंगे।
-
दो मिले संक्रमित, तीन हुए स्वस्थ
मिर्जापुर। जिले में शुक्रवार को दो कोरोना संक्रमित मिले जबकि तीन लोग स्वस्थ हुए जिन्हें डिस्चार्ज किया गया। अब जिले में संक्रमितों की संख्या तीन हजार 432 पहुंच गई है। अब तक तीन हजार 364 के स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 43 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस समय 25 एक्टिव केस हैं। आईसोलेशन में कोई मरीज नहीं है। 13 होम आईसोलेशन में हैं। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार को एक हजार 764 की रिपोर्ट आई है। इसमें मवैया विजयपुर की एक महिला और महुवरिया का एक पुरुष संक्रमित मिला। चुनार से एक महिला, एक पुरुष और जिला अस्पताल के एक स्वास्थ्यकर्मी को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई। जिले में अब तक दो लाख 87 हजार 571 का सैंपल लिए जा चुके हैं। दो लाख 85 हजार 532 की रिपोर्ट आई है। दो हजार 39 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक एक लाख 64 हजार 921 का एंटीजन कीट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 23 हाट स्पाट है। इसमें 17 ग्रामीण और छह शहरी क्षेत्र में है।