फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Vaccination done at four centers, 299 vaccinated

चार सेंटरों पर हुआ टीकाकरण, 299 ने लगवाया टीका

Sat, 16 Jan 2021 09:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
Vaccination done at four centers, 299 vaccinated
400 लोगों को टीका लगना था। चारों केंद्रो पर कुल 299 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें
विज्ञापन

मिर्जापुर। कोरोना टीकाकरण के लिए पूरे देश में एक साथ अभियान का शुभारंभ हुआ। जिले के चार बूथों पर शनिवार को टीका लगाया गया। मंडलीय अस्पताल परिसर बूथ पर आनलाइन शुभारंभ के लिए एलसीडी पर देखा गया। जिले में चार केंद्रों पर टीकाकरण के पहले दिन शनिवार को 299 लोगों को टीका लगाया गया। राजगढ़ में सबसे अधिक 90 और महिला अस्पताल में सबसे कम 49 टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. निलेश श्रीवास्तव ने बताया कि छूटे हुए कर्मियों को प्रथम चरण का टीकाकरण होने के बाद वैक्सीन लगाया जाएगा।

इससे पहले सुबह 11 बजकर पांच मिनट पर प्रधानमंत्री का संबोधन शुरू हुआ। प्रधानमंत्री ने टीका लगाने के बाद भी दो गज की दूरी और मास्क का पालन करने को कहा। आधा घंटा के संबोधन के बाद प्रधानमंत्री ने टीकाकरण अभियान शुभारंभ किया। इसके बाद जिले के भी चारों केंद्रों पर पूजन कर टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। टीकाकरण के लिए वेटिंग रूम में डाक्टर और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। चारों केंद्रों पर टीकाकरण को लेकर उत्साह दिखाई दिया। पहले चरण में 400 फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगना था। लेकिन 299 ही टीका लगवाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed