फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Urea missing on committees farmers upset

समितियों पर यूरिया नदारद, भटक रहे अन्नदाता

Tue, 28 Jul 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Urea missing on committees farmers upset
जमालपुर। क्षेत्र में धान के रोपाई के बाद यूरिया छिड़काव के लिए किसान साधन सहकारी समितियों के चक्कर लगा रहे हैं। समितियों पर यूरिया नदारद है। जिससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। बता दें कि जमालपुर क्षेत्र में साधन सहकारी समिति पर यूरिया नहीं होने से किसानों को इधर-उधर भटक रहे हैं। समिति पर यूरिया नहीं होने से बजारों में यूरिया दुकानदार ऊंचे दाम पर बेच रहे हैं। चार सौ रुपये तक खुलेआम यूरिया बिक रही है। विभाग के अधिकारियों का कोई अंकुश नहीं है। रहेगा भी कैसे जब जमालपुर ब्लाक मुख्यालय पर नियुक्त एडीओ कोआपरेटिव कभी नहीं आते हैं। जिससे किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए कोई अधिकारी नहीं है। क्षेत्र के साधन सहकारी समिति मठना, बहुआर, चौकियां, जयपट्टी, अहरौरा, जमालपुर, भुईली, ओडी व डोहरी आदि सहित किसी भी साधन सहकारी समिति पर यूरिया खाद नहीं है। खाद नहीं मिलने से किसानों की फसल ख़राब हो रही हैं। क्षेत्र के किसान दिनेश यादव का कहना है कि इस सरकार में समय पर जब खेतो में यूरिया की आवश्यकता है तब नहीं मिल रही है। त्रिलोकी पटेल का कहना है कि किसानों की समस्या सुनने के विभाग के एडीओ कोआपरेटिव कभी भी ब्लाक मुख्यालय नहीं आते हैं जिनका जांच होना चाहिए। लालमनि बियार का कहना है कि समिति पर यूरिया नहीं होने से चट्टी चौराहे पर दुकान खोलकर बैठे दुकानदार ऊंचे दामों पर यूरिया बेच रहे हैं। शिवधनी पटेल का कहना है कि बजारो में घटिया किस्म के नकली यूरिया धड़ल्ले से बिक रहा है। विभाग का इस पर कोई अंकुश नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed