{"_id":"62016c2fcddd33068f3db7b8","slug":"uproar-of-farmers-at-lalganj-purchasing-center-mirzapur-news-vns6374905174","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालगंज क्रय केंद्र पर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालगंज क्रय केंद्र पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन
सोमवार को लालगंज विपणन केंद्र पर धान की तौल कराने को लेकर काफी संख्या में किसान आक्रोशित हो गए। कोटेदारों के खाद्यान्न निकासी को अवरुद्ध करते हुए गोदाम का गेट बंद कर दिया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने किसानों को समझा कर बंद गेट को खोलवाया। तब जाकर खाद्यान्न की निकासी शुरू हो पाई।
लालगंज विपणन केंद्र पर स्थित राजकीय धान क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों का आरोप था कि 20 दिन से केंद्र का चक्कर लगाने के बाद भी धान की तौल नहीं की गई। किसानों का आरोप था कि शुक्रवार से तौल बंद था। सोमवार को धान तौल की प्रक्रिया शुरू हुई तो 20 दिनों से धान तौल कराने का इंतजार कर रहे किसान टूट पड़े। बहुत से किसानों के धान की खरीद नहीं हो सकी। ऐसी स्थिति में किसानों का धैर्य जवाब दे गया। किसानों ने कोटेदारों के खाद्यान्न निकासी का कार्य अवरुद्ध करते हुए मुख्य गेट को बंद कर दिया। केंद्र प्रभारी दशरथ लाल की अनुपस्थिति में विपणन केंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया को जानकारी दी। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने आक्रोशित किसानों को समझा कर शांत कराया। इसके बाद खाद्यान्न की निकासी शुरू हो पाई। इस अवसर पर अमर बहादुर, अरुण कुमार सिंह, बेनी माधव सिंह, रमा कांत सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, अभयराज, मनोज, रंजना सिंह, योगेंद्र, जयप्रकाश, ओमप्रकाश, अखिलेश पांडेय, राम जतन, संजय सिंह, श्याम मुरारी सिंह, विजय शंकर तिवारी आदि किसान मौजूद रहे।