फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Uploading of photo of candidates on the portal

परीक्षार्थियों का फोटो पोर्टल पर हो रहा अपलोड

Mon, 07 Mar 2022 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Uploading of photo of candidates on the portal
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए तैयारियां जोरों पर है। जिले में इस बार 66097परीक्षार्थी इन परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें से लगभग 150 परीक्षार्थियों के फोटो और डाटा मिस मैच हो रहे थे। उनको सात मार्च तक पोर्टल पर अपडेट करना था। इसके लिए संबंधित विद्यालयों ने डाटा को अपडेट कर पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह के लगभग 150 परीक्षार्थियों के डाटा मिसमैच होने की सूचना थी। बताया जा रहा है कि सभी विद्यालयों ने इन परीक्षार्थियों के डाटा को अपडेट कर पोर्टल पर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में इस वर्ष 66097 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। संस्थागत में 63,860 परीक्षार्थी हैं, शेष व्यक्तिगत परीक्षार्थी हैं। संस्थागत में 32,088 बालक और 31,772 बालिकाएं हैं। लगभग 2200 कक्ष निरीक्षक ड्यूटी करेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा वर्ष 2022 में हाईस्कूल में 18206 बालक और 17246 बालिका सहित 35452 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वहीं इंटरमीडिएट में 13882 बालक और 14526 बालिका सहित 28402 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed