फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   up election 2022 cm yogi and Nitin Gadkari in Mirzapur said Five years of Yogi govt is only trailer real film is yet to come

मिर्जापुर में नितिन गडकरी बोले: योगी सरकार के पांच साल तो महज ट्रेलर, असली फिल्म अभी बाकी है

Mon, 20 Dec 2021 05:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Dec 2021 05:07 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले के अतरैला में 3037 करोड़ की चार राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी लोकार्पण किया। जनसभा को संबोधित करते हुए योगी सरकार की तारीफ की। कहा कि पहली बार मां विंध्यवासिनी की धरती पर आने का सौभाग्य मिला।

विज्ञापन
up election 2022 cm yogi and Nitin Gadkari in Mirzapur said Five years of Yogi govt is only trailer real film is yet to come
मिर्जापुर में नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने योगी आदित्यनाथ सरकार की सराहना करते हुए कहा कि यह तो महज ट्रेलर है, असली फिल्म तो अभी बाकी है। गडकरी ने सोमवार को मिर्जापुर जिले के अतरैला में 3037 करोड़ की चार राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, हम उत्तर प्रदेश में केवल गुंडागर्दी को समाप्त नहीं कर रहे हैं। हम गरीबी, भुखमरी और बेरोजगारी को भी समाप्त करने जा रहे हैं। जो पांच साल आपने देखा, वह तो ट्रेलर था। असली फिल्म शुरू होना तो अभी बाकी है।
विज्ञापन


उन्होंने पूछा कि साल 2014 के पहले यूपी कैसा था और आज कैसा है। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में पिछले 50 वर्षों के दौरान जितनी सड़कें नहीं बनी उतनी पिछले पांच वर्षों के दौरान भाजपा सरकार ने बना डाली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने संबोधन में ऐसा दावा किया। 
विज्ञापन


मां विंध्यवासिनी की धरती पर आने का सौभाग्य मिला
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूपी में एक बार फिर भाजपा की सरकार का डबल इंजन लगा दो, फिर देखो कि कैसे चमत्कार होगा।  केंद्रीय मंत्री ने कहा, मुझे खुशी है कि आज पहली बार मां विंध्यवासिनी की धरती पर आने का सौभाग्य मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः जौनपुर में नितिन गडकरी बोले: योगी जी पर भरोसा जताइए, फिर यूपी की सड़कें अमेरिका जैसी होंगी

up election 2022 cm yogi and Nitin Gadkari in Mirzapur said Five years of Yogi govt is only trailer real film is yet to come
मिर्जापुर में नितिन गडकरी और सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान उन्होंने कहा कि तीन लाख करोड़ से ज्यादा का काम यूपी में हुआ है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि नरेंद्र मोदी और  योगी आदित्यनाथ का साथ दें। अगले पांच साल में और पांच लाख करोड़ से ज्यादा का काम प्रदेश में करके दिखाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने की। अनुप्रिया पटेल वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री व सभी विधायक कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में चार राजमार्गों के साथ ही 94 योजनाओं का शिलान्यास हुआ।

वाराणसी से प्रयागराज तक जलमार्ग बनेगा

नितिन गंडकरी ने कहा कि जब में जल संसाधन मंत्री था तो ये मेरा सौभाग्य रहा कि  बड़ा काम हुआ। पहली बार लोग कुंभ में गंगा का पानी पी रहे थे, जब मैंने कहा कि गंगा में जहाज चलेगा तो लोग हंस रहे थे। वाराणसी से हल्दिया तक जल मार्ग बन गया। अब वाराणसी से प्रयागराज तक जलमार्ग भी जल्द शुरू होगा। 

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मिर्जापुर में रिवरपोर्ट बनाने को मंजूरी दी है। दिल्ली से उड़ा जहाज यहां जलयान पर उतरेगा। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी रिवर पोर्ट से ही जहाज से उड़ान भरेंगे। जब मैं यहां हाइवे पर उतरा तो मुझे बहुत अच्छा लगा।

उन्होंने जनता को आगाह किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बिना प्रदेश में कोई काम पूरा नहीं होगा। आप भाजपा की डहल इंजन सरकार का साथ दो तो मैं आपको आठ लाख करोड़ लाख का काम दूंगा। मैं जो बात करता हूं, डंके की चोट पर करता हूं। मेरे मंत्रालय में पैसे की कोई कमी नहीं है। स्वाभिमान से काम करेंगे। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलेंगे। गरीबी और भुखमरी खत्म होगी। सीएम योगी ने इस कार्यकाल में अस्पतालों और स्कूलों की तस्वीर बदल दी है। इनके नेतृत्व में राज्य में सुशासन की स्थापना हुई है। 
पढ़ेंः यूपी चुनाव 2022: सीएम योगी बोले- वंशवाद और परिवारवाद करने वालों ने यूपी को कर रखा था बदहाल

up election 2022 cm yogi and Nitin Gadkari in Mirzapur said Five years of Yogi govt is only trailer real film is yet to come
मिर्जापुर में नितिन गडकरी और सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राष्ट्रवाद हमारी आत्मा है। सुशासन और  विकास हमारा लक्ष्य है। यूपी में गुंडाराज की बात होगी तो कार्रवाई की भी बात होगी। रोड ठीक नहीं बनी तो बुलडोजर के नीचे जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राममंदिर के लिए भूमिपूजन देखा तो आखों में आंसू थे। सोच रहे था कि अब जाकर सपना पूरा हो रहा है। मोदी- योगी के नेतृत्व में रामराज्य स्थापित हो रहा है। भय-भूख-भ्रष्टाचार खत्म होगा यही हमारा लक्ष्य है। 

इन सड़कों का हुआ लोकार्पण

चार प्रमुख राजमार्गों में डगमगपुर-लालगंज खंड का फोर लेन का निर्माण, लालगंज -हनुमना खंड फोर लेन निर्माण, प्रयागराज- मिर्जापुर मार्ग का चौड़ीकरण, रामपुर- बैढ़न मार्ग का चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया। सभी योजनाओं पर क्रमशः 1494 करोड़, एनएच-7 पर 48 किलोमीटर लंबाई के सड़क निर्माण पर एनएच-7 पर ही 43 किलोमीटर निर्माण पर 1285 करोड़, एनएच-76ई पर 37 किलोमीटर पर खर्च 219 करोड़ और एनएच 135ई पर 18 किलोमीटर निर्माण पर खर्च 39 करोड़ रुपये आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed