फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   up election 2022 Nitin Gadkari said in Jaunpur if again yogi government in up then roads of uttar pradesh will be like America

जौनपुर में नितिन गडकरी बोले: योगी जी पर भरोसा जताइए, फिर यूपी की सड़कें अमेरिका जैसी होंगी

Mon, 20 Dec 2021 02:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Dec 2021 02:25 PM IST
सार

जौनपुर के मछली शहर में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने योगी सरकार की तारीफ की। 

विज्ञापन
up election 2022 Nitin Gadkari said in Jaunpur if again yogi government in up then roads of uttar pradesh will be like America
जौनपुर में नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन राष्ट्रीय राजमार्ग और कई विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के लिए  केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को जौनपुर के मछली शहर पहुंचे। फौजदार इंटर कॉलेज परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी में फिर से योगी सरकार को लाने की बात कही।

विज्ञापन


गडकरी ने कहा कि मैं आपको वचन देता हूं, विश्वास दिलाता हूं कि एक बार फिर योगी सरकार पर भरोसा जताइए, फिर यूपी की सड़कें यूरोपियन स्टैंडर्ड ही नहीं बल्कि अमेरिका जैसी होंगी। मैं झूठ नहीं बोलता, करके दिखाउंगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मेरे पास मंत्रालय भी ऐसा है, जहां पैसों की कोई कमी नहीं है। प्रदेश मांगते-मांगते थक जाएंगे, लेकिन हम देते-देते नहीं थकेंगे। मैं वचन देता हूं कि डबल इंजन की सरकार बनने दीजिए, यूपी में आने वाले 5 वर्षों में लाख करोड़ के काम होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


माफियाराज को बुलडोजर से दबाया 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीएम योगी ने यूपी से गुंडाराज को उखाड़ फेंका है। माफियाराज को बुलडोजर के नीचे दबा दिया है। आज पूरा देश योगी आदित्यनाथ जी को इस बात के लिए याद करता है कि उन्होंने यूपी को माफियाओं से मुक्ति दिलाकर, यूपी को विकास की राह पर लाकर खड़ा कर दिया है।

up election 2022 Nitin Gadkari said in Jaunpur if again yogi government in up then roads of uttar pradesh will be like America
जौनपुर में नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला
योगी जी ने यूपी को एक नई पहचान दिलवाई है। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय जनता पार्टी वंशवाद और परिवारवाद की पार्टी नहीं है। भाजपा तो कार्यकर्ताओं और देशभक्तों की पार्टी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि  जब हमारी सरकार यूपी में नहीं थी, तब की स्थिति और आज की स्थिति को देखें, आपको फर्क पता चलेगा।

पढ़ेंः योगी और गडकरी जौनपुर में: मुख्यमंत्री बोले- वंशवाद और परिवारवाद करने वालों ने यूपी को कर रखा था बदहाल
 

मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश को गुंडा मुक्त करने का कार्य किया। सुशासन लाकर दिखाया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने रामराज्य का जो सपना देखा था उसे योगी आदित्यनाथ ने साकार किया। 
उन्होंने कहा मेरी अपील है कि यूपी में एक बार फिर डबल इंजन की सरकार को लाएं। मैं उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल दूंगा।  उत्तर प्रदेश में कोई कमी नहीं है। यह धनवान है, लेकिन जनता गरीब है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed