Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   UP Controversy: SP Leader Shiv Shankar Yadav Calls Wedding Mantras Abusive, Video Goes Viral

यूपी: 'शादी में जितना भी श्लोक बोला जाता है वो गाली है'; विवाद बढ़ा तो सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने कही ये बात

Mon, 02 Nov 2026 12:11 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 02 Nov 2026 12:11 PM IST
सार

मिर्जापुर के सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो कह रहे हैं कि शादी में जितना भी श्लोक बोला जाता है वो गाली है एकदम। जिसको कोई नहीं जानता। एक तो आधा कहेंगे। गिड़बिड़- गिड़बिड़ कहकर कहेंगे यहां 101 रुपये रख दो। 

विज्ञापन
UP Controversy: SP Leader Shiv Shankar Yadav Calls Wedding Mantras Abusive, Video Goes Viral
UP Controversy - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव का एक वीडियो बयान किसी ने सोशल मीडिया पर साझा किया जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शिवशंकर रहे हैं कि हमने अध्ययन किया है। 
विज्ञापन


शादी में जितना भी श्लोक बोला जाता है वो गाली है एकदम। जिसको कोई नहीं जानता। एक तो आधा कहेंगे। यहां कोई पंडित जी है बुरा न मानना। पंडित आधा मंत्र कहता है जो सुनाई नहीं देता। गिड़बिड़- गिड़बिड़ कहकर कहेंगे यहां 101 रुपये रख दो। 
विज्ञापन
Trending Videos

यह परंपरा गलत है। जो आया है उसे जाना पड़ेगा। कोई नहीं कह सकता है मैं नहीं जाऊंगा या जाऊंगी। कई गांवों में मृत्यू भोज बंद कराया। शिवशंकर कहते दिख रहे हैं कि बनारस का जिलाध्यक्ष है। उसने कार्ड छपवाया। कार्ड लेकर आया तो उससे बोले तेरहवी मत करो तो उसने शर्त रख दी। 

 
विज्ञापन

तेरहवीं में अखिलेश जी आ जाएं तो तेरहवीं नहीं करेंगे। अखिलेश जी से बात किया। उन्होंने कहा आएंगे। जो हवन कुंड बनाया था उसमें एक भी ब्राह्मण नहीं थे। ज्यादातर पटेल थे। वहां अध्यक्ष ने कहा कि इसमें भी पीडीए है। अखिलेश जी ने हवन किया। 
विज्ञापन

इस परंपरा जो रुढ़वादिता चली आई है इसे बंद कर देना चाहिए पर बड़ा संघर्ष करना पड़ेगा। पिता जी का निधन हुआ तो जो रोज खाता था। 13 दिन खाया। बरकाया नहीं। ये सब झूठा है। इसमें चंदौली के सांसद रहे रामकिशुन का भी बहुत सहयोग रहा। 

विवाद बढ़ा तो शिव शंकर ने कहा-वीडियो फर्जी
वायरल वीडियो से विवाद बढ़ा तो शिवशंकर यादव ने सफाई दी। वीडियो जारी करके कहा कि यह वीडियो फर्जी है। इस तरह का बयान कभी नहीं दिया है। ब्राह्मणों के खिलाफ कभी बयान नहीं दिया। मिर्जापुर में ब्राह्मणों का सबसे ज्यादा कोई सम्मान करता है तो शिवशंकर यादव है। 
 

उन्होंने कहा कि वीडियो एआई जनरेटेड है। जिलाधिकारी और एसपी को ज्ञापन दिया गया है। मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की गई है।

 

ब्राह्मण समाज ने माफी न मांगने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव के वायरल बयान पर अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री पंडित सुनील कुमार पांडे ने एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे के अंदर ब्राह्मण समाज से माफी नहीं मांगी गई तो चार नवंबर 2026 को शहर कोतवाली प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed