फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   UP Board: This time 10 examination centers have been reduced, list of 107 released

यूपी बोर्ड: अबकी कम कर दिए 10 परीक्षा केंद्र, 107 की सूची जारी

Tue, 12 Nov 2024 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
UP Board: This time 10 examination centers have been reduced, list of 107 released
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड ने जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी कर दी है। इस बार पिछले साल की तुलना में 10 केंद्र कम हैं। इस बार 107 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई है, जबकि पिछले साल बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 117 केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड ने रविवार को परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है। इसके मुताबिक जिले में फिलहाल 107 परीक्षा केंद्रों की घोषणा की गई है। पिछले सत्र में पहले बोर्ड ने 102 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की थी। आपत्ति मांगने व उनके निस्तारण के बाद यह संख्या 117 तक पहुंच गई और बाद 117 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई थी। उस हिसाब से इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या 10 कम है। अंतिम रूप से परीक्षा केंद्रों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल बोर्ड ने 107 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की है। इस बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए 84886 विद्यार्थियों का पंजीकरण कराया गया है। हाईस्कूल में परीक्षार्थियों की संख्या 44,010 है। इंटरमीडिएट में यह संख्या 40,876 है। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार दीक्षित ने बताया कि बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। जिले में 107 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर 14 नवंबर तक आठ बिंदुओं पर आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद ही परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। यदि कोई विद्यालय पहले से परीक्षा केंद्र बनते रहे हैं और किन्हीं कारणों से उनके नाम सूची में नहीं हैं और कोई विवाद नहीं है तो वे आपत्ति दाखिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed