फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Unknown youth killed in truck collision, three injured

ट्रक के धक्के से अज्ञात युवक की मौत, तीन घायल

Wed, 22 Sep 2021 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Unknown youth killed in truck collision, three injured
वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर कमालपुर गांव के सामने मंगलवार की दोपहर चुनार से नरायनपुर आ रहे ऑटो में ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में ऑटो सवार एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर व ऑटो चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। पुलिस मृत युवक की शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन

ऑटो चालक चुनार से सवारियों को बैठाकर नरायनपुर की ओर आ रहा था। वह दोपहर एक बजे कमालपुर गांव के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही ट्रक ने ऑटो मे धक्का मार दिया। इससे ऑटो सवार तीन लोग घायल हो गए। एक 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो और ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी नरायनपुर रविकांत मिश्रा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद घायल अपने घर चले गए। पुलिस ने हादसे में मृत युवक के शव के मोर्चरी भेजवाया कर शिनाख्त में जुटी है। मृत युवक सफेद नीला चेक सर्ट, स्लेटी रंग का पैन्ट व अन्दर सफेद बनियान पहन रखा था। जिसके पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई पहचान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed