{"_id":"5803d1684f1c1b762b2914fb","slug":"unjustice-with-me-olympic","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक के दौरान मेरे साथ गलत हुआ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलंपिक के दौरान मेरे साथ गलत हुआ
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
कछवां में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहलवानों से हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ कराते अंतर्राष्ट्रीय पहलवान नरसिंह यादव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछवां(ब्यूरो)। अंतर्राष्ट्रीय पहलवान नरसिंह यादव ने कार्यक्रम स्थल पर प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि यूपी के पहलवानों को जो सुविधा मिलनी चाहिए, वह नहीं मिल रही है, जबकि हरियाणा में पहलवानों के लिए काफी हद तक सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। डोप टेस्ट में पॉजीटिव पाये जाने की बाबत उन्होंने कहा कि रियो ओलंपिक के दौरान मेरे साथ बहुत गलत हुआ है, खिलाड़ियों के साथ कभी भी ऐसा नहीं होना चाहिए।
मामले की जांच चल रही है, जांच के उपरांत मैं पुन: खेलूंगा। बताया कि अपने पिता के उत्साह को देखकर कुश्ती के प्रति रुझान बढ़ा था और आगे अपने प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाऊंगा। उन्होंने पहलवानों को नसीहत दिया कि जमीन के बजाय पहलवान गद्दे पर अभ्यास करें, इससे वह अपने शानदार व दमदार प्रदर्शन से सफलता हासिल कर देश का नाम रोशन कर सकते हैं। कहा कि देश में अभी भी बहुत अच्छे अच्छे पहलवान हैं, लेकिन वह गरीबी के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।
पहलवानों को सरकारी सुविधा मुहैया कराकर आगे बढ़ाने की जरूरत है। महिलाओं के लिए हास्टल एकेडमी खोलने की जरूरत है, जिससे उनको अभ्यास करने में परेशानी का सामना न करना पड़े। कछवां में हो रही राष्ट्रीय कुश्ती के बारे में कहा कि ऐसे आयोजनों से महिला व पुरुष पहलवानों को लाभ मिलेगा। सरकार को मेडल जीतने वाले पहलवानों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।