फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   University examinations started in the district

जिले में शुरू हुई विश्वविद्यालयीय परीक्षाएं

Fri, 16 Jul 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
University examinations started in the district
संपादित
विज्ञापन

कोविड 19 ने प्रश्नों की संख्या संग परीक्षा की अवधि भी घटाई
जिले में शुरू हुई विश्वविद्यालयीय परीक्षाएं, पहले ही दिन पहुंचा उड़ाका दल, नहीं मिली नकल सामग्री
नगर के केबी कालेज व जीडी बिनानी पीजी कालेज में अर्से बाद दिखी चहल-पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले में शुक्रवार से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गईं। कोविड 19 के बाद बदलावों का असर इस परीक्षा पर भी नजर आया। परीक्षार्थियों को बदले प्रारूप के अनुसार प्रश्नपत्र तो मिला ही परीक्षा की अवधि भी इस पर घटा दी गई। परीक्षा बृहस्पतिवार से ही शुरू होनी थी लेकिन पहले दिन की परीक्षा को 17 जुलाई को कर दिया गया था। इसलिए परीक्षा की शुरुआत शुक्रवार से ही हुई। परीक्षा के पहले ही दिन विश्वविद्यालय का उड़ाका दल केबी कालेज पहुंच गया। हालांकि कोई नकल सामग्री नहीं मिली।
नगर के केबी कालेज व जीडी बिनानी पीजी कालेज में काफी दिनों बाद पहुंचे छात्र- छात्राओं के शोर से पूरा महाविद्यालय परिसर गूंज रहा था। कोविड- 19 के चलते इस परीक्षा के प्रारूप में काफी बदलाव किया गया। तीन घंटे की जगह डेढ़ घंटे की ही परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके साथ ही प्रश्नों की संख्या भी कम कर दी जा रही है। स्नातक में एक विषय के तीन प्रश्नपत्रों की बजाय एक ही प्रश्नपत्र कराया जा रहा है। केबी कालेज के प्राचार्य डा. भवभूति मिश्र ने बताया कि परीक्षा तीन पालियों में करायी जा रही है। पहली पाली में बीए तृतीय वर्ष की राजनीति शास्त्र की परीक्षा थी जिसमें साढ़े छह सौ परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। दूसरी पाली में कम परीक्षार्थी रहे। वहीं तीसरी पाली में बीए द्वितीय वर्ष की राजनीति शास्त्र की परीक्षा थी जिसमें चार सौ 58 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। परीक्षा शांतिपूर्ण रही।
विज्ञापन

जीडी बिनानी पीजी कालेज के प्राचार्य डा. राजीव अग्रवाल ने बताया कि पहली पाली में बीए तृतीय वर्ष की राजनीति शास्त्र की परीक्षा थी जिसमें चार सौ परीक्षार्थी शामिल हुए। दूसरी पाली में एमकाम की परीक्षा थी जिसमें 80 परीक्षार्थी शामिल हुए। तीसरी पाली में बीए द्वितीय वर्ष की राजनीति शास्त्र की परीक्षा थी जिसमें साढ़े तीन सौ परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मास्टर डाटा में संस्थान का नाम सम्मिलित कराएं
मिर्जापुर। जिले के समस्त हाईस्कूल, इंटर कालेज, डिग्री कालेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक कालेज और अन्य संस्थानों से कहा गया है कि वे छात्रवृत्ति के लिए मास्टर डाटा में अपने संस्थान का नाम सम्मिलित कराएं। पूर्व दशम के लिए 20 जुलाई से 12 अगस्त तक दशमोत्तर कक्षाओं के लिए 15 जुलाई से 10 अगस्त तक आवेदन करें। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने दी। उन्होंने बताया है कि नवीन मान्यता प्राप्त विद्यालय नवीन मान्यता की प्रति एवं अन्य अभिलेख दो- दो प्रतियों में पांच अगस्त तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें।
मूल कॉपी
जिले में शुरू हुई विश्वविद्यालयीय परीक्षाएं
पहले ही दिन पहुंचा विश्वविद्यालय का उड़ाका दल
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले में शुक्रवार से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई। हालांकि परीक्षा बृहस्पतिवार से ही शुरू होनी थी लेकिन पहले दिन की परीक्षा को 17 जुलाई को कर दिया गया था। इसलिए परीक्षा की शुरुआत शुक्रवार से ही हुई। विश्वविद्यालय का उड़ाका दल पहले ही दिन केबी कालेज पहुंच गया। हालांकि कोई नकल सामग्री नहीं मिली।
नगर के केबी कालेज व जीडी बिनानी पीजी कालेज में काफी दिनों बाद पहुंचे छात्र- छात्राओं के शोर से पूरा महाविद्यालय गूंज रहा था। कोविड- 19 के चलते इस परीक्षा के प्रारूप में काफी बदलाव किया गया। तीन घंटे की जगह डेढ़ घंटे की ही परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसके साथ ही प्रश्नों की संख्या भी कम कर दी जा रही है। सबसे बड़ी बात कि स्नातक में एक विषय के तीन प्रश्नपत्रों की बजाय एक ही प्रश्नपत्र कराया जा रहा है। केबी कालेज के प्राचार्य डा. भवभूति मिश्र ने बताया कि परीक्षा तीन पालियों में करायी जा रही है। पहली पाली में बीए तृतीय वर्ष की राजनीति शास्त्र की परीक्षा थी जिसमें साढ़े छह सौ परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। दूसरी पाली में कम परीक्षार्थी रहे। वहीं तीसरी पाली में बीए द्वितीय वर्ष की राजनीति शास्त्री परीक्षा थी जिसमें चार सौ 58 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। परीक्षा शांतिपूर्ण रही। जीडी बिनानी पीजी कालेज के प्राचार्य डा. राजीव अग्रवाल ने बताया कि पहली पाली में बीए तृतीय वर्ष की राजनीति शास्त्र की परीक्षा थी जिसमें चार सौ परीक्षार्थी शामिल हुए। दूसरी पाली में एमकाम की परीक्षा थी जिसमें 80 परीक्षार्थी शामिल हुए। तीसरी पाली में बीए द्वितीय वर्ष की राजनीति शास्त्र की परीक्षा थी जिसमें साढ़े तीन सौ परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।

इनसेट
मास्टर डाटा में संस्थान का नाम सम्मिलित कराएं
मिर्जापुर। जिले के समस्त हाईस्कूल, इंटर कालेज, डिग्री कालेज, आईटीआई, पालिटेक्निक कालेज व अन्य संस्थानों से कहा गया है कि वे छात्रवृत्ति के लिए मास्टर डाटा में अपने संस्थान का नाम सम्मिलित कराएं। पूर्व दशम के लिए 20 जुलाई से 12 अगस्त तक दशमोत्तर कक्षाओं के लिए 15 जुलाई से 10 अगस्त तक आवेदन करें। यह जानकारी देते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने कहा है कि नवीन मान्यता प्राप्त विद्यालय नवीन मान्यता की प्रति एवं अन्य अभिलेख दो- दो प्रतियों में पांच अगस्त तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed