फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Union Minister inspected the proposed site for building ROB

Mirzapur News: केंद्रीय मंत्री ने आरओबी बनाने के लिए प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण

Sun, 18 Feb 2024 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Union Minister inspected the proposed site for building ROB
मिर्जापुर। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री तथा सांसद अनुप्रिया पटेल ने शनिवार को कछवां के ग्राम भैंसा में 43.65 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज एवं स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कटका एवं गुड़िया ग्राम सभा में निर्मित होने वाले रेलवे अंडरपास का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के प्रयास से रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की योजना को स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को सड़क पार करने में काफी दिक्कत होती है। रेलवे ओवरब्रिज बन जाने से लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। सड़क पार करने में आसानी होगी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने कछवां के ही ग्राम सभा कटका में 7.22 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित रेलवे अंडर पास का भी निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री ने गुड़िया में प्रस्तावित अंडर पास का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ गुड़िया ग्राम सभा में पांच करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बात भी की। इस दौरान वाराणसी के रोहनिया विधायक रोहनिया डॉ. सुनील पटेल, सांसद प्रतिनिधि डॉ. एसपी पटेल, डॉ. नरेंद्र पटेल और रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed