फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Union Minister inquired about the progress of development projects

केंद्रीय मंत्री ने विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली

Fri, 20 Aug 2021 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Union Minister inquired about the progress of development projects
केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शुक्रवार को अष्टभुजा गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी प्रवीण लक्षकार के साथ बैठक कर जिले में चल रहीं विकास परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। केंद्रीय विद्यालय, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, हाईवे सहित तमाम परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। कहा कि निर्माण में गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने जिलाधिकारी से कहा कि किसानों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। बाढ़ से क्षतिग्रस्त नहरों, माइनरों, रजवाहों की मरम्मत भी प्राथमिकता के आधार पर की जाए।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं की सुनी बात
मिर्जापुर। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी की गतिविधियां व समस्याओं की जानकारी ली।
अष्टभुजा गेस्ट हाउस पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात की। एक-एक कर सभी से बात की तथा उनके क्षेत्र की समस्याओं को सुना। केंद्रीय राज्य मंत्री पटेल का जनता दर्शन कार्यक्रम शुक्रवार की सुबह ही शुरू हो गया था। उन्होंने कई अहम विभागों के अधिकारियों को भी बुला रखा था। लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद निस्तारण के लिए मौके पर ही निर्देशित किया। जो अधिकारी नहीं आये थे, उनको फोन करके समस्या को निस्तारित करने को कहा। इस दौरान छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल, राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश बीज प्रमाणीकरण संस्थान की अध्यक्ष रेखा पटेल, उपाध्यक्ष रामलखन पटेल, जिलाध्यक्ष इंजी. रामलोटन बिंद, मेघनाथ पटेल, रमेश सिंह पटेल, अनिल पटेल, दिलीप पटेल, दुर्गेश पटेल सहित सैकड़ों लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed