फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Unidentified vehicle rash killed two bike riders

अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार दो श्रमिकों की मौत

Fri, 01 Jan 2021 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Unidentified vehicle rash killed two bike riders
जमुई। थाना क्षेत्र के सुंदरपुर के पास बृहस्पतिवार की रात को अज्ञात वाहन चपेट में आने से बाइक सवार दो भट्ठा मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन सवार भाग गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दिया गया। दोनों की मौत की खबर मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

चंदौली जिले के पड़ाव साहुपुरी निवासी 18 वर्षीय सुरज पुत्र रामवृक्ष ओर झारखंड के रांची के बुड़मुह थाना क्षेत्र के छापर निवासी 14 वर्षीय करन पुत्र किशुन चुनार कोतवाली के ईट भट्ठे पर काम करते थे। उनके साथ उनके परिवार और गांव के लोग भी काम करते थे। ईट भट्ठा क्षेत्र के जलालपुर निवासी हिमांशु गौरव का है। उनका एक भट्ठा सझौली मोड़ के पास भी है। दोनों बाइक से सझौली इट भट्ठे पर जा रहे थे। बाइक सुरज चला रहा था और करन पीछे बैठा था। दोनो सुंदरपुर ईट भट्ठे से 200 मीटर दूर पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। वाहन धक्का मारकर फरार हो गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दिया। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
सीखड़। चुनार कोतवाली क्षेत्र के पैगापुर ब्रेकर के पास बृहस्पतिवार की शाम को अनियंत्रित बाइक गिरने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के मगरहा गांव निवासी 20 वर्षीय सोनू गोंड पुत्र बड़े लाल गोंड चुनार के मेड़िया में किसी काम से गया था। शाम को वापस घर लौट रहा था। रास्ते में पैगापुर के पास ब्रेकर पर अचानक गाड़ी असंतुलित हो गई। इससे बाइक सवार सड़क पर गिर गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाया था। इससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोग उसे पास के अस्पताल में ले गए। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed