फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Uncontrolled truck crushed three people in mirzapur two dead one serious

मिर्जापुर में तीन लोगों को ट्रक ने रौंदा: दो की मौके पर ही मौत, एक ने अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम; चालक फरार

Thu, 04 Jul 2024 08:42 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 04 Jul 2024 08:42 AM IST
सार

Mirzapur News: दर्दनाक हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची चुनार थाना की पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम भेज दिया। वहीं घायल को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख घायल को बीएचयू ट्रॉमा के लिए रेफर कर दिया गया। चालक और ट्रक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Uncontrolled truck crushed three people in mirzapur two dead one serious
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनार थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वाक करके वापस घर लौट रहे तीन लोगों को तेज गति से जा रही ट्रक ने कुचल दिया और मौके से चालक वाहन सहित फरार हो गया। घटना में दो लोगों की मौत हो गई, एक की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के उसमानपुर मुहल्ले के निवासी लाल बहादुर वर्मा (56), लल्लन वर्मा (55) व सुकालू यादव (70) मॉर्निंग वाक कर सुबह लगभग 5:10 बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से तीव्र गति से आ रही ट्रक ने उन्हें कुचल दिया और चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में लालबहादुर वर्मा व सुकालू यादव की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल लल्लन वर्मा को मौके पर पहुंची पुलिस उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चचेरी मोड़ ले गई।

मृतकों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक की तलाश जारी है। वहीं, गंभीर रूप से घायल लल्लन वर्मा (55) को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed