फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Uncontrolled truck broke into house breaking shop one dead three injured in mirzapur

UP: बेकाबू ट्रक घर में घुसा, एक की मौत; तीन घायल; लोगों ने की तोड़फोड़; पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

Mon, 30 Sep 2024 04:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 30 Sep 2024 04:34 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले में सोमवार को एक बेकाबू ट्रक पेड़ से टकराते हुए घर में जा घुसा। इस दौरान कई दुकानें क्षतिग्रस्त हुईं। इसके साथ ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हुए। 

विज्ञापन
Uncontrolled truck broke into house breaking shop one dead three injured in mirzapur
मौके पर मौजूद पुलिस व लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के चौसा मोड़ पर सोमवार को एक अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराते हुए घर में जा घुसा। इसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।

विज्ञापन




इसमें राधेश्याम गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, पप्पू गुप्ता, सुजीत मौर्य, गोविंद गुप्ता की दुकानें शामिल हैं। घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया। वहीं एक रोडवेज बस में तोड़फोड़ किया। इस दौरान कई यात्री घायल भी हो गए। 
विज्ञापन






घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। जिसके बाद जाम समाप्त हुआ।



मौजूद प्रदर्शनकारियों को भगाया गया। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है, शांति व्यवस्था स्थिर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed