फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Uncontrolled auto overturned girl died and teenager injured questions raised again had to wait for ambulanc

Mirzapur: अनियंत्रित ऑटो पलटा युवती की मौत किशोरी घायल, फिर उठे सवाल, एम्बुलेंस के लिए करना पड़ा इंतेजार

Fri, 01 Nov 2024 07:46 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Fri, 01 Nov 2024 07:46 PM IST
सार

मिर्जापुर के पटेहरा में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में युवती की मौत हो गई और किशोरी घायल हो गई। बताते चलें कि मृतक आयोजन में शिरकत करने जा रहे थे। इसी दौरान ऑटो पलट गया और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। सूचना ये है कि पीड़ितों को समय से एंबुलेंस नहीं मिली।

विज्ञापन
Uncontrolled auto overturned girl died and teenager injured questions raised again had to wait for ambulanc
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटेहरा संतनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर हीरो एजेंसी के पास लालगंज कलवारी सम्पर्क मार्ग पर बृहस्पतिवार रात नौ बजे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्डे में पलट गयी । लालगंज थाना क्षेत्र के हर्दी मिश्रपुर गांव के पुरानी पुर मौजा निवासी कल्लू के परिजन ऑटो बुक कर संतनगर थाना क्षेत्र के मझारी गांव निवासी राजकुमार के घर नातिन के बर्थड़े पार्टी में जा रहे थे ।

विज्ञापन


दीपनगर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे की ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्डे में पलट गया । ऑटो सवार सविता (19) पुत्री कल्लू व चचेरी बहन दुर्गावती (16) पुत्री लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गयी । पास पड़ोस के दुकानदारों ने दोनो घायलों बाहर निकालकर अपने निजी साधन से इलाज हेतु पटेहरा पीएचसी पहुँचाया ।
विज्ञापन


जहाँ डॉक्टर बहाल अहमद द्वारा प्राथमिक उपचार कर सविता की हालत को गंभीर देख मण्डलीय अस्पताल रेफर कर दिए ।  रेफर होने के बाद घायल सविता एम्बुलेंस के इन्तेजार में घंटो अस्पताल में ही तड़पती रही । परिजन अपने निजी साधन से ले जाने को तैयार थे, पर घायल को ऑक्सीजन की जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते एम्बुलेंस का घंटो इन्तजार करते रहे । मृतक की माता गुलाबी का आरोप है कि एम्बुलेंस चालक की लापरवाही से पुत्री की जान चली गयी । आईडी मिलने के बाद एम्बुलेंस चालक से बात हुई तो चालक ने निर्ममता से बात करते हुए 10 किलोमीटर का सफर डेढ़ घंटे में तय किया । परिजन घायल को इलाज के लिए  मण्डलीय अस्पताल ले गये।


जहाँ देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । पुत्री की मौत की खबर सुनते ही माता गुलाबी समेत पुरे परिवार का रो रो कर हाल बेहाल हो गया।  मृतक सविता दो भाई एक दो बहनों में सबसे छोटी थी । थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने बताया की ऑटो पलटने से घायल युवती की मौत हो गयी है शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed