फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Uncontrollable pickup collides with tire burst, two injured

Mirzapur News: टायर फटने से बेकाबू पिकअप ने मारी टक्कर, दो घायल

Tue, 26 Sep 2023 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable pickup collides with tire burst, two injured
हलिया। हलिया लालगंज मार्ग स्थित मवई कलां पेट्रोल पंप के पास शनिवार दोपहर के सड़क से गुजर रहे एक पिकअप का टायर फट गया। इससे असंतुलित पिकअप ने सड़क किनारे खड़े दो व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों व्यक्तियों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया-लालगंज मार्ग स्थित मवई कलां पेट्रोल पंप के पास शनिवार दोपहर के करीब लालगंज से हलिया की तरफ से कपड़ा लादकर जा रहे पिकअप का टायर फट गया। सड़क किनारे खड़ा एक ट्रक का खलासी 18 वर्षीय पिन्टू निवासी पिपरिया धनी जिला लखीमपुर खीरी व लकड़ी के खरीददार प्रदीप निवासी शिखापुर जिला भदोही को टक्कर लग गई। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से एंबुलेंस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हलिया उपचार के लिए लाया गया। जहां चिकित्सक कामेश्वर तिवारी ने दोनों घायलों का उपचार किया। सूचना पर पहुंची पुलिस पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर हलिया थाने लेकर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed