फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Umesh Pal Murder case Search for shooters in Mirzapur and Bhadohi police launched campaign

Umesh Pal Murder: उमेश पाल की हत्या करने वाले शूटरों की मिर्जापुर और भदोही में तलाश, पुलिस ने चलाया अभियान

Mon, 27 Feb 2023 12:53 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 27 Feb 2023 12:53 PM IST
सार

चर्चित बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या में शामिल शूटरों की तलाश में एसटीएफ प्रयागराज, लखनऊ की स्पेशल यूनिट समेत क्राइम ब्रांच की कई टीमें लगी हैं। ये टीमें प्रयागराज के आसपास के जिले में शूटरों की तलाश कर रही हैं।

विज्ञापन
Umesh Pal Murder case Search for shooters  in Mirzapur and Bhadohi police launched campaign
वाहन जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज में चर्चित बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या में शामिल शूटरों की तलाश मिर्जापुर और भदोही में भी हो रही है। जिले की पुलिस जांच अभियान चला रही है। बार्डर पर चौकसी के साथ ही जिले भर के होटलों, ढाबों, रेलवे स्टेशन की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


उमेश पाल और उनके गनर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने के साथ बम फेंक कर हत्या किए जाने के मामले में एसटीएफ प्रयागराज, लखनऊ की स्पेशल यूनिट समेत क्राइम ब्रांच की कई टीमें लगी हैं। ये टीमें प्रयागराज के आसपास के जिले में शूटरों की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन


मिर्जापुर जिला बदमाशों और शूटरों के छिपने के लिहाज से महफूज रहा है। पहले भी यहां कई बदमाश और शूटरों ने शरण ली थी। हाल ही में बिहार के एक नामी बदमाश की तलाश में लखनऊ एसटीएफ आई थी। वह विंध्याचल के पहाड़ियों पर स्थित एक आश्रम में कुछ दिन था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में उमेश पाल की हत्या करने वाले बदमाशों की तलाश में लगी टीमों ने भी मिर्जापुर में भी दबिश देकर छानबीन की। इसके अलावा मिर्जापुर पुलिस टीम भी शूटरों की तलाश में जुटी है। पुलिस जिले में दो दिन से होटल, ढाबा, रेलवे स्टेशन व बॉर्डर पर वाहनों की तलाशी अभियान चला रही है। एसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि बदमाशों की तलाश में जांच अभियान चलाया गया। दो दिन से बॉर्डर पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed