फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two youths from Kashi drowned while bathing in the Ganges

Mirzapur News: गंगा में नहाते समय काशी के दो युवक डूबे

Tue, 10 Jun 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two youths from Kashi drowned while bathing in the Ganges
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के बहरामगंज स्थित कोल्हुआं घाट पर सोमवार शाम गंगा में नहा रहे छह साथियों में चार गंगा में डूबने लगे। दो को उनके साथ आए मित्रों ने बचा लिया पर दो गंगा में डूब गए। मौके पर गोताखोर व पुलिस डूबे युवकों की तलाश कर रही है। देर रात एक युवक की लाश मिल गई। एक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

वाराणसी के लल्लापुरा इलाके के चार दोस्त शनि (28), शहबाज (19), साजिद (19) और छोटू (20) चुनार घूमने आए थे। शाम को ये चारों चुनार के दरगाह शरीफ के रहने वाले अपने मित्र विक्की चौरसिया और बहरामगंज के राकेश के साथ नहाने के लिए कोल्हुआ घाट गए। जहां सभी नाव से गंगा के बीच में पड़ी रेती पर चले गए वहां पहुंच कर गंगा में नहाने लगे। नहाने के दौरान पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण चारों डूबने लगे। इनमें से साजिद व छोटू को किसी तरह विक्की और राकेश ने बचा लिया, लेकिन शनि और शहबाज गहरे पानी में जाने से डूब गए। शहबाज की लाश मिल गई है। वहीं शनि की तलाश जारी है। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और सूचना पुलिस को दिया। मौके पर कोतवाल रवींद्र भूषण मौर्य हल्का इंचार्ज राजेश रमण राय के साथ पहुंच गए और उन्होंने इसकी सूचना डूबे युवकों के परिजनों को दी। इसके साथ ही मौके पर स्थानीय गोताखोरों को भी पुलिस द्वारा बुलवाया गया है। चारों युवक दो बाइक से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed