{"_id":"669eeefac340ef40fd038627","slug":"two-young-men-who-came-for-picnic-died-by-drowning-in-kushiyara-waterfall-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-119454-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पिकनिक मनाने आए दो युवकों की कुशियरा जल प्रपात में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पिकनिक मनाने आए दो युवकों की कुशियरा जल प्रपात में डूबने से मौत
विज्ञापन
लालगंज। कुशियरा जल प्रपात में स्नान के दौरान रविवार को शाम करीब पांच बजे जौनपुर से आए पांच युवक गहरे दह में चले गए। उनमें से दो युवक डूबकर लापता हो गए। तीन साथी शोर मचाते हुए किसी तरह से पानी से बाहर निकले और घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही लालगंज थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अंधेरा होने के कारण रात में युवकों की खोजबीन नहीं हो सकी। सोमवार को सुबह एक युवक दीपक उर्फ छोटू मौर्य का शव पानी में उतराया मिला। विशाल सोनकर के शव को गोताखोर ने काफी मशक्कत कर खोज निकाला। शव बाहर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जौनपुर जिले के लाइन बाजार से आठ युवकों की टीम कार से रविवार को कुशियरा जल प्रपात पिकनिक मनाने पहुंची थी। उनमें से तीन युवक बाटी-चोखा बनाने में जुट गए। जौनपुर के लाइन बाजार निवासी गणेश वाल्मीकि का ननिहाल मिर्जापुर के इमामबाड़ा में है। वहां पवन कुमार व राजाबाबू भी साथ में गए थे। दीपक मौर्या उर्फ छोटू (20), विशाल सोनकर (23), गणेश वाल्मीकि (27), राहुल कुमार (22), सूरज कुमार गुप्ता (21) जल प्रपात में नहाने चले गए। नहाते समय सभी फिसलकर नीचे गहरे दह में चले गए। जिसमें दीपक और विशाल गहरे दह में जाने से डूबने के बाद लापता हो गए। बाकी तीन साथी किसी तरह दह से बाहर निकले और शोर मचाते हुए अन्य साथियों तथा लालगंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने डूबे युवकों की तलाश कराने की कोशिश की, लेकिन रात में अंधेरा होने के कारण खोजबीन नहीं हो सकी।
युवकों के डूबने की सूचना मिलने पर जौनपुर से उनके परिजन देर रात कुशियरा जल प्रपात पर पहुंच गए थे। सोमवार को सुबह करीब सात बजे दीपक उर्फ छोटू मौर्य का शव जल प्रपात के पास दरी के पानी में उतराया मिला। पुलिस दूसरे युवक की तलाश कराने के लिए मौके पर डटी रही। दूसरे युवक की तलाश के लिए गोताखोर को मौके पर बुलाया गया। चार की संख्या में पहुंचे गोताखोरों ने रस्सी के सहारे गहरे दह में जाकर काफी मशक्कत कर विशाल सोनकर के शव को सुबह करीब 11 बजे बाहर निकाला। विशाल सोनकर का शव पानी से बाहर आते ही पिता हवलदार सोनकर व बाकी परिजन रोने-बिलखने लगे। पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर ने बताया कि जौनपुर से कुछ सैलानी कुशियरा जल प्रपात पिकनिक मनाने आए थे। जहां डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि अनजान जगह पर नहाने के लिए स्थानीय लोगों से पूछकर ही जाना चाहिए। बताया जाता है कि दरी में अक्सर घटनाएं घटती है। वहां सुरक्षा के उपाय किए जाने की जरूरत है।