फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two-wheeler buying fights

दुपहिया खरीद की मारामारी

Sat, 01 Apr 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 01 Apr 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Two-wheeler buying fights
वाहन खरीद की भीड़

विज्ञापन
बीएस-3 वाहनों की बिक्री पर आगामी एक अप्रैल से रोक के उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद शुक्रवार को दुपहिया वाहनाें की खूब बिक्री हुई। छूट के कारण वाहनाें की दूकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। मगर शोरूम से गाड़ियों के समाप्त होने से ग्राहक मायूसी हुए।

हीरो मोटोकार्प ने तो 30 व 31 मार्च को अपने बीएस-3 वाहनों की बिक्री पर 12,500 रुपये तक की छूट दे डाली थी। वहीं होंडा मोटरसाइकिल ने भी अपने बीएस-3 वाहनों के स्टॅाक को खत्म करने के लिए 10 हजार रुपये से अधिक की छूट का ऐलान किया था।  कंपनियां इंश्योरेंस भी मुफ्तदे रही हैं। विभिन्न कंपनियों ने 31 मार्च तक गाड़ियों की अधिक बिक्री के लिए भारी आफर भी रखे। आफर को देखते हुए दूकान खुलने के पूर्व ही ग्राहकाें की भीड़ लगी रही। परिवहन विभाग के दफ्तर में भी रजिस्ट्रेशन  के लिए मारामारी मची रही। 
विज्ञापन



 होंडा व हीरो टू व्हीलर के कई डीलरों के पास स्टॉक ही खत्म हो गई, जिससे ग्राहकाें में मायूसी छाई रही। बजाज के डीलर मनीष अग्रवाल ने बताया कि विभिन्न माडलों की गाड़ियों पर पांच से 10 हजार रुपये तक की छूट देनी पड़ी। शोरूम में करीब ढाई सौ गाड़ियाें की बिक्री शुक्रवार को हुई। इसी तरह विभिन्न दो पहिया व चार पहिया वाहनों के प्रतिष्ठानों में ग्राहकाें को छूट पर गाड़ियाें की बिक्री की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed