फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two trucks carrying ballast seized, two arrested

Mirzapur News: गिट्टी लादकर जा रहे दो ट्रक सीज, दो गिरफ्तार

Sun, 20 Oct 2024 04:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Two trucks carrying ballast seized, two arrested
अहरौरा। पुलिस व खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को गिट्टी लादकर जा रहे दो ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया। दोनों ट्रकों के चालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अज्ञात क्रशर प्लांट संचालक और लोकेशन बताने वाले 15 अज्ञात पासरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस व खनिज विभाग के लोगों ने संयुक्त रूप से बताया कि खनिज संपदा की चोरी, राजस्व क्षति व अवैध परिवहन के आरोप में शुक्रवार को ट्रक चालक, अज्ञात स्टोन क्रशर प्लांट संचालक व 15 अज्ञात पासरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। गिट्टी लदे दो ट्रकों को सीज कर चालक बिहार के काराकाट जमुआ निवासी गोविंद और बक्सर सेमरी निवासी चालक मुकेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि खान निरीक्षक बृजेश कुमार गौतम ने तहरीर देकर बताया था कि शुक्रवार को अहरौरा रोड पर खनिज मुहर्रिर अरशद इकबाल के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे। तभी गिट्टी लदे दो ट्रक दिखाई दिए। वाहनों को रोककर चालक से कागजात मांगे गए तो वे दिखा नहीं सके। इसके बाद चालक के साथ दोनों ट्रकों को सीज कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि खान निरीक्षक बृजेश कुमार गौतम की तहरीर पर ट्रक चालक व अज्ञात क्रशर प्लांट संचालक के अलावा लोकेशन देने वाले अज्ञात पासरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed