फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two thousand police personnel will be deployed in PM's meeting

Mirzapur News: पीएम की सभा में दो हजार पुलिस कर्मी रहेंगे तैनात

Thu, 23 May 2024 03:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Two thousand police personnel will be deployed in PM's meeting
मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 26 मई को बरकछा में होने वाली जनसभा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपीजी ने डेरा डाल दिया है। एसपीजी की टीम ने बुधवार को बरकछा सभा स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया। पीएम की सभा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों में जुट गया है। एसपीजी के निर्देश पर सभा स्थल पर चिकित्सकों की आठ टीमें तैनात की जाएंगी। इसमें मेडिसिन, सर्जन, आर्थो आदि के विशेषज्ञ डाॅक्टर शामिल रहेंगे। आठ एंबुलेंस भी वहां मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

चिकित्सकों की टीम हेलीपैड, जनसभा स्थल, सेफ हाउस आदि स्थानों पर मौजूद रहेगी। तीन सेफ हाउस बनाए जा रहे हैं। इसमें एक सभा स्थल, दूसरा बरकछा पीएचसी और तीसरा मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में रहेगा। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में पांच एसपी, नौ एएसपी, 18 सीओ, 25 निरीक्षक, 230 उप निरीक्षक, 1000 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल, 135 महिला कांस्टेबल, 18 यातायात उप निरीक्षक, 125 कांस्टेबल, एलआईयू के पांच एसआई, 45 पुरुष कांस्टेबल, 50 महिला कांस्टेबल, पांच कंपनी पीएसी तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed