फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two thousand new buses will be gifted

Mirzapur News: दो हजार नई बसों की दी जाएगी सौगात

Sat, 07 Jan 2023 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Two thousand new buses will be gifted
जनपद और विंध्याचल के बस अड्डे को हवाई अड्डा की तरह विकसित किया जाएगा। इसके लिए टेंडर भी हो चुका है। जल्द ही इस योजना के तहत कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी शुक्रवार को विंध्याचल में दर्शन-पूजन करने आए प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने एक होटल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने कहा कि माघ मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए 2800 बसें लगाई गई हैं। विंध्याचल की खस्ताहाल बसों के बारे में उनका कहना था कि धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्था में जल्द सुधार किया जाएगा। दो हजार बसें खरीदी गई हैं। इसके अलावा 1150 बसों की बॉडी बन रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 14 फरवरी के बाद ये बसें बनकर रोडवेज के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने बजट में 1000 बसों के लिए अनुमति दी है। उसका भी जल्द ही टेंडर निकालने जा रहे हैं। वर्ष 2025 से पहले 7000 बसें परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजधानी सेवा के तहत हर जिले से एक सुपर फास्ट बस चलेगी। जिसका किराया 10 प्रतिशत ज्यादा रहेगा, लेकिन उसका स्टापेज केवल एक ही जगह रहेगा। इससे यात्रियों के समय की बचत होगी। इसके साथ ही दिल्ली-राजधानी सेवा के तहत हर जिले को दिल्ली से जोड़ा जाएगा। अटल सेवा योजना के तहत बसें चलेंगी। इससे दो शहरों को आपस जोड़ेंगे। इससे यात्रियों को एक से दूसरे जिले जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण सेवा के लिए भी व्यवस्था बनने वाली है। आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री से अनुमति मिलने के बाद उसको भी लांच किया जाएगा। पांच जनवरी से चार फरवरी तक चलने वाले सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में उन्होंने बताया कि अभियान के तहत एक विशाल मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागृत किया जाएगा। इसके साथ ही विभाग द्वारा एक महीने तक लगातार सड़क सुरक्षा अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित जाएंगे।
राहुल गांधी की यूपी में भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में परिवहन राज्य मंत्री का कहना था कि वे गलत समय में यात्रा कर रहे हैं। राहुल गांधी अगर कांग्रेस की गलतियों का प्रायश्चित यात्रा निकालते तो देश की जनता उनका ज्यादा समर्थन करती। उनके इस यात्रा का यूपी में कोई अस्तित्व नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत बहुत मजबूत हुआ है। आने वाले समय में भारत और मजबूत होगा।
उधर, परिवहन मंत्री दोपहर बाद अचानक रोडवेज परिसर पहुंचे। वहां यातायात नियमों के प्रति जागरूकता के लिए खड़े ई रिक्शा पर बैठ कर रोडवेज परिसर का भ्रमण किया। परिसर में भ्रमण कर वर्कशाप और भवन को देखा। उन्होंने बताया कि रोडवेज परिसर के कायाकल्प के लिए टेंडर निकाला गया है। जल्द ही परिसर का स्वरूप बदलेगा।

उन्होंने एआरएम को परिसर में बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा कि रैन बसेरा अच्छा है। उसमें कोई अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। साथ ही इस ठंड में अलाव की व्यवस्था रहनी चाहिए। इससे पहले उन्होंने अष्ट्रभुजा डाक बंगला में संभागीय परिवहन और रोडवेज के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि सड़क सुरक्षा माह के तहत विभाग की तरफ से भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराएं। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को जागरूकता के लिए मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। बैठक में आरटीओ प्रशासन संजय तिवारी, आरटीओ प्रवर्तन राजेश वर्मा, एआरटीओ संतोष सिंह, विजय प्रकाश, एआरएम रोडवेज हरिशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे। बैठक के बाद वे शाहपुर चौसा स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह के आवास पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान रामकुमार विश्वकर्मा, संजय यादव, कौशल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed