{"_id":"68fbd6a8d6c25b643300998e","slug":"two-teams-are-cleaning-yet-two-feet-of-silt-have-accumulated-on-the-ghats-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-142388-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: दो टीमें कर रहीं सफाई फिर भी घाटों पर जमी दो फीट सिल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: दो टीमें कर रहीं सफाई फिर भी घाटों पर जमी दो फीट सिल्ट
विज्ञापन
गंदगी से पटा बरियाघाट, स्रोत संवाद
मिर्जापुर। नहाय खाय के साथ डाला छठ महापर्व 25 अक्तूबर से शुरू हो जाएगा। अब से 48 घंटे बाद डूबते सूर्यदेव को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर श्रद्धालुओं की जुटान होगी।
बाढ़ का पानी उतरने के बाद नगर पालिकाकर्मियों की लापरवाही के कारण अभी घाटों की सफाई नहीं हुई है। सभी घाटों पर दो-दो फीट तक सिल्ट जमा है। हालांकि पालिका प्रशासन का दावा है कि दो टीमें सफाई कर रही हैं।
दो दिन में यदि नगर पालिका की ओर से सफाई व्यवस्था पूरी नहीं की गई तो श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। डाला छठ पूजा में जलाशयों का विशेष महत्व है। नदी या जलाशय के किनारे बेदी बनाकर व्रति महिलाएं पूजन करती हैं। नगर के बरियाघाट, नारघाट, पक्का घाट आदि जगहों पर घाटों के किनारे गंदगी व कूड़ा फैला है।