फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Two students were brutally beaten up when their daughter got burnt due to spilled milk

Mirzapur News: दूध गिरने से बेटी झुलसी तो दो छात्रों को बेरहमी से पीटा

Fri, 09 May 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two students were brutally beaten up when their daughter got burnt due to spilled milk
जमालपुर। क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय खेमईबरी में दूध गिरने से नाराज अनुदेशक ने दो छात्रों की पिटाई कर दी। इससे दोनों बच्चे घायल हो गए। बच्चों के परिजनों ने बीईओ से शिकायत कर अनुदेशक पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

आरोप है कि कम्पोजिट विद्यालय खेमई बरी में बुधवार को दूध गिरने से नाराज तैनात अनुदेशक ने कक्षा पांच के दो छात्रों अंश पटेल और आर्यन पटेल की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इससे दोनों छात्रों को गंभीर चोट आई। अभिभावकों का आरोप है कि दोपहर में लंच के दौरान बच्चे भोजन कर रहे थे। अनुदेशक की बेटी भी विद्यालय में पढ़ती है। वह दूध लेकर आ गई। अनजाने में बच्चों का धक्का लगने से दूध उसके ऊपर गिर गया, जिससे वह झुलस गई। इससे गुस्साए अनुदेशक ने बच्चों को कक्षा के बाहर लाकर बेरहमी से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बच्चों के चेहरे सूज गए और आंखें लाल हो गईं। अभिभावकों ने बीईओ से मामले की शिकायत कर अनुदेशक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, खंड विकास अधिकारी देवमणि पांडेय ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed